Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पद्मश्री पुरस्कृत जोधइया बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

0 67

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने उमरिया जिले के ग्राम लोधा की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पद्मश्री जोधइया बाई ने अपनी अद्वितीय कला और कौशल से न केवल बैगा जनजातीय संस्कृति को संरक्षित किया, बल्कि उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी कलाकृतियां भारतीय परंपराओं, जनजातीय जीवन और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने दुनिया को जनजातीय जीवन का अनूठा दर्शन कराया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पद्मश्री जोधइया बाई का योगदान हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने में मील का पत्थर साबित हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनकी इस अप्रतिम यात्रा और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस अधिकारी का ऐतिहासिक शपथपत्र, नियम तोड़ा तो नौकरी छोड़ने तक को तैयार     |     कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद     |     रायसेन जिले को नए  शव वाहन की जगह कंपनी ने दिया पुराना वाहन, शिकायत करने पर  नए शव वाहन भेजे     |     रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत     |     विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811