Let’s travel together.

विदिशा सागर मार्ग पर बंटी नगर चौराहे से अरिहंत विहार तक रेलवे ओवर ब्रिज की विदिशा को मिली सौगात

0 163

को दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  रेल मंत्री, मुख्यमंत्री मोहन याद जी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का माना आभार

विदिशा ।नगर में बंटी नगर चौराहे से अरिहंत विहार कॉलोनी के पीछे तक रेलवे ओवरब्रिज की सौगात दिए जाने पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

विधायक मुकेश टंडन ने बताया  कि विदिशा- सागर मार्ग पर शहर में बंटी नगर से अरिहंत बिहार नगर तक रेलवे क्रासिंग पर ओव्हर ब्रिजका निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति राशि रुपये 65.13 करोड़ की दिनांक 25.05.2023 को प्रदान की गई थी । निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित कर मेसर्स आई सी सी इन्फ्रा प्रोजेक्ट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड इंदौर के साथ दिनांक 12.08.2024 को अनुबंध क्रमांक 958/2024लागत राशि रू. 43.58 करोड़ निष्पादित किया गया । पुल की कुल लंबाई 1000 मीटर है पुल की चौड़ाई 12 मीटर है एवं दोनों और सर्विस रोड का भी प्रावधान है जिससे लोगो को आवागमन में सुविधा उपलब्ध हो सके । आज इस रेलवे ओवरब्रिज का वर्चुअल भूमि पूजन भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811