Let’s travel together.

विराट कोहली ने दिया दिपावली का तोहफा,भारत-पाक सुपर-12 मुकाबले में टीम इंडिया को दिलाई विजय

0 271

नईदिल्ली।भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में  53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली।भारत ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में रविवार को पाकिस्तान को चार विकेट से हराया. विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला आखिरी गेंद पर जीता.

कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या ने मुश्किल समय में 37 गेंदों में 40 रन की पारी खेली. कोहली और पंड्या ने पांचवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभाई. इससे पहले अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया. अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए. उन्होंने पहले दो ओवर में ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (0) और मोहम्मद रिजवान (चार) को आउट करके भारत को शानदार शुरूआत दिलाई. इसके बाद एशिया कप में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले पंड्या ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए.

पाकिस्तान के लिये इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाये और भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल सहज दिखे. स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल जूझते नजर आये लिहाजा छठे गेंदबाज पंड्या ने चार ओवर डाले. शान मसूद ने 42 गेंद में 52 रन बनाये लेकिन वह सहज नहीं दिखे. इससे 364 दिन पहले बाबर और रिजवान ने भारतीय गेंदबाजी को धता बताते हुए टी20 मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दिलाई थी.

पाकिस्तान ने भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। पाक के लिए शान मसूद ने 42 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811