Let’s travel together.

सुशासन पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

0 116

सुरेंद्र जैन धरसीवा
पंडित श्यामाचरण शुक्ल शासकीय महाविद्यालय धरसीवां में राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान 9 दिसंबर से 13 दिसम्बर तक महाविद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता “सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रीति साहू रही प्रथम
महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में
प्रीति साहु प्रथम रही जबकि पूर्वा वर्मा द्वितीय एवं डिम्पल साहू तृतीय स्थान पर रहीं वहीं वादविवाद प्रतियोगिता जिसमें “जनकल्याणकारी योजनाओं में आम नागरिकों की भूमिका विषय पर 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया इसमें पक्ष में अल्फिया प्रथम्, साहीन भाटी द्वितीय एवं प्रांशु पांडे तृतीय स्थान पर रही। विपक्ष में आभाष मिश्रा प्रथम, साहिल खान द्वितीय एवं गीता साहू तृतीय स्थान पर रहीं। “सुशासन वर्तमान योजनाएं और चुनौतियां” विषय पर सेमिनार जिसमें 20 छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। सेमिनार में कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुनीता दुबे एवं सदस्य डॉ. स्वाती शर्मा द्वारा विषय से संबंधित व्याख्यान दिया गया। सेमिनार की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पुष्पा कौशिक द्वारा विषय के संबंध में विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया गया एवं छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कु तरन्नुम कौसर द्वारा किया गया दिनांक 13 दिसम्बर को धरसीवा चौक पर “सुशासन एवं विकास” विषय पर नुक्कड नांटक का मंचन भावेश साहू एवं साथी तथा योगेश एवं साथियों द्वारा किया गया जिसमें एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री निहाल सिंह वर्मा सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्रछात्राएं उपस्थित रहे महाविद्यालय की प्राचार्य ने उपस्थित होकर छात्रछात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सभी विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित कर जल्द ही प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811