Let’s travel together.

भारत में गलत बाल काटने पर दो करोड़ रुपए का हर्जाना

13

नई दिल्ली । राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने, आईटीसी मौर्या होटल को गलत ढंग से बाल काटने और सेवा में कमी करने पर, 2 करोड़ रूपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को पुनर्विचार करने के लिए मामला भेजा था। आयोग ने पुनः मामले की सुनवाई की। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आरके अग्रवाल, डॉक्टर एसएम कांतिकर की कोर्ट ने मॉडल आसना राय को 2 करोड़ रुपए का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने इस मामले में सितंबर 2021 को आईटीसी होटल को, उस तारीख से 9 फ़ीसदी ब्याज के साथ मुआवजे के भुगतान करने का आदेश दिया था। जिस की अपील सुप्रीम कोर्ट में की गई थी। होटल में बाल काटने में 1 घंटे से अधिक का समय लगा। बेतरतीब तरीके से बाल काटे गए। जिसके कारण मॉडल को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। भारत में बाल काटने की लापरवाही का यह पहला और सबसे बड़ा मुआवजा है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भदभदा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक्सीडेंट से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु     |     रायसेन किले की पहाड़ी के रास्ते पर फिर तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, मौके पर मिले पगमार्क     |     अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक     |     मोजमपुरा की वन भूमि पर अवेध निर्माण कार्य करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही     |     बेगमगंज में पिछले छेह दिनों से पेयजल को लेकर हाहाकार,नगरपालिका परिषद की उदासीनता और प्रशासन की लापरवाही बनी जलसंकट का कारण     |     उत्कृष्ट विद्यालय का खेल मैदान बचाने के लिए एसडीएम को फिर दिया गया ज्ञापन     |     लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियां शुरू, मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण     |     खबर का असर:: चिकलोद रेंज के मोजामपुरा में अतिक्रमण हटाने पहुंचा वन अमला     |     जयप्रकाश चिकित्सालय में चल रहे ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में अब तक अठारह सौ से अधिक लोगों की हुई जांच     |     बालमपुर में भीषण पेयजल संकट,एक किमी दूर से ला रहे ग्रामीण पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811