Let’s travel together.

सीएम राइज स्कूल रोड क्रास करना खतरे से खाली नहीं ।गतिअवरोधक को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

0 70

देवेन्द्र तिवारी सांंची,रायसेन

सीएमराइज स्कूल में छोटे बडे छात्र छात्राओं को स्कूल पहुंचने एंव स्कूल से छूटने पर सडक पार करने जान जोखिम में डालना पडती है हमेशा छात्र छात्राओं के साथ अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है इस सडक पर छोटे बडे हजारों की संख्या में वाहनों की दौड़ भाग लगी रहती है इस समस्या को लेकर आज वार्ड नं4 के पार्षद के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया ।

जानकारी के अनुसार नगर के सीएमराइज स्कूल में सैकड़ों छात्र छात्रा नगर सहित दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण करने आते जाते रहते हैं तथा इस स्कूल से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग होने से अधिक दूरी कम दूरी के छोटे बडे वाहन हजारों की संख्या में तेजगति से आवाजाही करते हैं तब शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को सडक पार करने में अधिकांश समय वाहनों के थमने का इंतजार करना पड़ता है तथा सडक पार करने पर छात्र छात्राओं को अनहोनी का भय बना रहता है अनेक बार स्कूल के सामने गतिअवरोधक बनाने की मांग की गई परन्तु न तो प्रशासन न ही शासन को सुध लेने की फुरसत मिल सकी हालांकि जबजब शांति समिति की बैठक आयोजित हुई तब तब स्कूल के सामने गतिअवरोधक की मांग उठी परन्तु अधिकारी गंभीर नहीं हो सके हालांकि पूर्व में ही क ई छात्रों के साथ वाहन दुर्घटना घट चुकी हैं इतना ही नहीं स्कूल प्राचार्य तक ने बच्चों की सुरक्षा हेतु प्रशासन को पत्र लिखकर औपचारिकता पूरी कर ली हमेशा ही स्कूल बच्चों को सडक पार करने खतरा मंडराता रहता है इतना ही है स्कूल भेजने वाले पालकों को भी भय बना रहता है इस गंभीर समस्या की ओर वार्ड नं4 के नगर परिषद पार्षद अमित जोशी एवं युवा नेता महेन्द्र सिंह राजपूत का ध्यान पहुंचा इस मामले में उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से भी चर्चा की परन्तु हल नही निकल सका तब वार्ड पार्षद श्री जोशी ने अपने साथियों के साथ कलेक्टर के नाम ज्ञापन अतिरिक्त तहसील दार नियति साहू को सौंपा ।ज्ञापन में मांग की गई है कि सांची विदिशा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य जारी है इस राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा हुआ सीएमराइज स्कूल है इस स्कूल में विद्या अर्जन करने सैकड़ों छात्रों का आना जाना लगा रहता है जिससे सडक पार करने पहले ही अनेक दुर्घटना घट चुकी हैं तथा हमेशा ही छात्रों के साथ दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है तथा वाहनों की अंधी गति से भय बना रहता है यहां कोई सुरक्षा के इंतजाम न होने से छात्रों को असुरक्षित रहना पड़ता है इस स्कूल के सामने वाहनों की गति नियंत्रण करने गतिअवरोधक निर्मित किये जायें।जिससे वाहनों की गति नियंत्रित हो सके तथा सडक पार करने छात्र सुरक्षित रहकर सडक पार कर सके तथा अनहोनी को रोका जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811