Let’s travel together.

ठेकेदार सेमरा-बनखेड़ी रोड के दोनों साइटों में गिट्टी और मिटटी डाल कर हुआ नदारद , वाहन क्रॉस ना होने से ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

0 99

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग 475.86 लाख रुपए से बन रहा है। रोड पर बारिश से पहले सागर कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। बारिश से पहले पुलियों का निर्माण कर दिया गया था। बारिश बीते 8 महीने हो गए थे ठेकेदार ने रोड पर कार्य प्रारंभ नहीं किया था रोड बनाने में काम आने वाला सामान भी ठेकेदार बारिश के बाद उठा ले गया था। बारिश के बीत जाने के बाद ठेकेदार इस रोड पर काम नहीं कर रहा था। डेढ़ महीने पहले ठेकेदार के कर्मचारी आए और रोड पर कार्य प्रारंभ कर दिया था रोड के दोनों साइटों पर डेढ़ से 2 फीट मिट्टी डाल दी गई और कुछ दूरी तक गिट्टी भी डाली गई। इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारी काम छोड़कर गोल हो गए। काम को बंद हुए एक महीने होने को आया है। रोड के दोनों साइटों पर एक से डेढ़ फुट मिट्टी होने के कारण वाहन क्रॉस नहीं हो पा रहे हैं। जिससे 10 गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं इस समय किसानों का खेती किसानी का कार्य चल रहा है ट्रैक्टर को लाने ले जाने में समस्या आ रही है। इस रोड से छोटे बड़े वाहन दिन रात निकलते हैं सभी वाहनों को क्रॉसिंग में समस्या आ रही है क्योंकि दोनों साइटों पर मिट्टी होने के कारण वाहन क्रॉस नहीं हो पा रहे हैं। क्रॉसिंग करते समय जगह कम होने के कारण एक दूसरे से वाहन अड जाते हैं।
सेमरा गांव में रहने वाले हेमंत लोधी, लक्ष्मण लोधी, मानसिंह लोधी, जसवंत सिंह लोधी, मुकेश लोधी, इमरत सिंह लोधी, सुनील सेन ,सहित कहीं ग्रामीणों का कहना है कि आगर रोड पर ठेकेदार को काम नहीं करना था तो रोड के दोनों साइड में मिट्टी को क्यों डाली। अब हम लोग परेशान हो रहे हैं। ठेकेदार को शीघ्र से शीघ्र रोड पर काम करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811