बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नगर बन्द,विशाल प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
सकल हिंदू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हों रहे अत्याचार ,हमले , सनातनी मंदिरों पर हमले ओर इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास जी महाराज की गिरफ्तारी के विरोध में सकल हिंदू समाज के आव्हान पर नगर बंद के साथ विरोध मोर्च निकालकर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम शौरभ मिश्रा को दिया गया ।आज सभी लोगों द्वारा विरोध स्वरूप अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे गए ।
नगर के गांधी बाजार में हजारों की संख्या में उपस्थित हुए लोगों द्वारा भगवा झंडे , बेनर व विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर के मुख्य मार्ग से विरोध मार्च निकाला , प्रदर्शनकारी बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। साथ ही भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की मांग कर रहे थे कि बांग्लादेश को मजबूर किया जाए कि वहां पर अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर अत्याचार बंद कराया जाए , दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ओर वहां पर सभी सनातनी मंदिरों और हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

आक्रोशित सकल हिन्दू समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम में एक ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को हिंदू समाज के स्तंभ संत राघव जी महाराज कुटी धाम पीरपहाड़ी , संत जानकी प्रसाद महाराज जानकी चित्रकूट , बाबा महाकाल नीलकंठेश्वर मंदिर हरदोट , पवन शास्त्री महुना , शिवनारायण शास्त्री , प.द्वारका प्रसाद वैध , प्रो.अमित ताम्रकार सांची विश्वविद्यालय, प.नन्दकिशोर देवलिया सहित समाज के प्रमुखजनों द्वारा देकर मांग की गई है कि भारत सरकार तत्काल बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कदम उठाए ताकि वहां पर अल्पसंख्यक हिंदू समाज सुरक्षित हो सके। इसके अतिरिक्त इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास जी महाराज को बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाए ।
अंत में सभी ने तहसील प्रांगण में संकल्प लिया कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ उनकी सुरक्षा एवं समर्थन किए जाने के लिए भारत का बच्चा-बच्चा उनके साथ है । बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सम्मान , सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे । यदि संभव हुआ तो बांग्लादेशी हिंदू भाइयों के लिए अपने प्राणों को निछावर भी कर देंगे ।
बंद का असर मुख्य बाजारों में भी देखा गया । जहां पर सुबह से ही सभी छोटे- बड़े व्यापारियों के द्वारा अपने-अपने सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद रखे गए थे ।
प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। चौक-चौराहों सहित चप्पे -चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रही। दलगत राजनीति से हटकर सभी हिंदू नेताओं ने आज बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।