Let’s travel together.

जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं ने एक दूसरे पर बरसाई लाठियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

0 75

– जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

– महिलाओं ने एक दूसरे पर बरसाई लाठियां

– पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के भौंती थाना अंतर्गत दुल्हई गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई इस मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे पर लाठियां बरसाई हैं। लाठियां बरसाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विवाद के बाद मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर लिया जिसमें 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। भौंती थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज ने बताया कि इन दोनों पक्षों में जमीन विवाद का मामला है। इस मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

महिलाओं ने एक दूसरे पर बरसाई लाठियां-

दुल्हई गांव में घर के बाहर की जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दुल्हई गांव में जाटव और लोधी परिवार के बीच घर के बाहर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष इस जमीन को लेकर अपने-अपने दावे करते हैं। बिना सीमांकन कराए दोनों घरों के बीच जमीन के एक टुकड़ों को अपना बताते आ रहे हैं। इस बात को लेकर इनमें विवाद हो गया और लाठियां चल बैठीं। बताया जाता है कि लोधी पक्ष की ओर से राधा लोधी, कोमल लोधी और सतीश लोधी शुक्रवार दोपहर विवादित जमीन से घास निकाल हटा रहे थे। तभी यह देखकर जाटव परिवार की ओर से लाखन जाटव पुत्र रामकिशन जाटव और उसकी मां रेखा जाटव वहां आ गए। उन्होंने ऐसा करने से रोका। इसके बाद विवाद हो गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला बोल दिया।

दलित परिवार ने लगाए आरोप-

हमले में घायल लक्ष्मण जाटव ने बताया कि हम तीन पीढ़ी से उस स्थान पर रह रहे हैं। लोधी समाज के लोग हमारी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। हम सीमांकन की बात कहते हैं लेकिन वह दबंगाई दिखा रहे हैं और धीरे-धीरे हमारी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। इस विवाद के बीच लोधी समाज के 10 से 12 लोग आए और हमला कर दिया। मारपीट में हमारे परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं। इसमें मैं लक्ष्मण, संपत, रेखा, लली, रानी समेत 6 लोग घायल हुए हैं। दलित परिवार ने आरोप लगाए कि वह हमें यहां से भगाना चाहते हैं। भौंती थाना पुलिस ने लाखन सिंह जाटव की शिकायत पर सतीश लोधी, अजय लोधी, कामशरण लोधी, धर्मेंद्र लोधी, राधा लोधी और कोमल लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, अजय लोधी की शिकायत पर रामकिशन जाटव, लक्ष्मण जाटव, शंकर जाटव, मोहर सिंह और संपत जाटव के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811