सोहागपुर नर्मदापुरम। एनसीसी के स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन मलयअर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि नर्मदापुरम से हवलदार पुरान सिंह मिश्रा के द्वारा बताया गया कि एनसीसी एक ऐसा संगठन है जो देश हित के लिए हमेशा तैयार रहता है 1988 में राष्ट्रीय कैडेट कोर का उद्देश्य निर्धारित हुआ था तथा यह समय की कसौटी पर खरा उतरा है और देश की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में भी अपेक्षित आवश्यकता को पूरा कर रहा है।

एन सी सी का लक्ष्य युवाओं में चरित्रनिर्माण, कामरेडशिप, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण,साहस की भावना लाना है।संस्था प्राचार्य राम किशोर दुबे जी ने कहा कि संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का मानव संसाधन तैयार करना, सशस्त्र बलों सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करना तथा राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहना।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व एस.जी.टी कैडेट प्रियांशु धारसे ने किया। वही पी.एस पटेल जी ने आभार व्यक्त किया। कुछ छात्रों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।