Let’s travel together.

नहरों में पानी छोड़कर फसलें बर्बाद करने का मामला पूर्व विधायक ने कहा किसानों को दें मुआवजा

0 72

जल संसाधन मंत्री को लिखा पत्र
सुरेंद्र जैन धरसीवां
बीते दिनों अचानक मांढर नहर शाखा की नहरों में फुल पानी छोड़कर किसानों की तैयार हो चुकी धान की फसलों को बर्बाद करने के मामले में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को पत्र लिखा है और प्रभावित किसानों को मुआवजे की मांग की है।
जल संसाधन विभाग केदार कश्यप को लिखे पत्र में पूर्व विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने लिखा हैं कि माढ़र शाखा नहर में किसानों की मांग के बिना अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से खेतो में पानी भर गया जिस कारण फसलों को किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ
पूर्व विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने पत्र में आगे कहा कि जल संसाधन विभाग महानदी परियोजना जल प्रबंध संभाग कं 01 रायपुर के अंतर्गत आने वाली माढ़र शाखा नहर में वर्तमान में पानी को किसानो द्वारा कोई मांग न होने पर भी जल संसाधन विभाग द्वारा बिना पूर्व सुचना दिये बहुत अधिक मात्रा में पानी छोडा गया है जिससे किसानो की खडी फसलों को नुकसान पहुंचा है एवं फसल कटाई में दिक्कत हो रही हैं उन्होंने जल संसाधन मंत्री से निवेदन करते हुए लिखा है कि इस लापरवाही पूर्ण रवैये की जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर उचित कार्यवाही कराई जाए और किसानो की फसलो को हुए नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811