Let’s travel together.

पुलिस अधिकारियों को हार्टफुलनेस प्रशिक्षक बनाए जाने हेतु  प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए ASI हरिओम सिंह राना

0 170

रायसेन।मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्था के बीच में हुए MOU के तहत श्रीराम चंद्र मिशन के हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय कान्हा शांति वनम हैदराबाद में मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को हार्टफुलनेस प्रशिक्षक बनाए जाने हेतु एक सप्ताह का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था। जिसमें जिला रायसेन पुलिस से ASI हरिओम सिंह राना सम्मिलित हुए।

इसके जरिये पुलिस अधिकारियों को सहज मार्ग की पद्धतियों रिलेक्सेशन, ध्यान, सफाई, प्रार्थना के बारे में विस्तार से बताया गया। इन पद्धतियों के जरिये भावनात्मक और मानसिक तनाव को दूर किया जाता है। जिससे व्यक्ति की उच्चतम क्षमताओं एवं चेतना के विस्तार करने में मदद मिलती है और विपरीत परिस्थितियों में सटीक निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है, इसके नियमित अभ्यास से पुलिस का तनाव कम किया जा सकेगा एवम पुलिस का व्यवहार जनता, परिवार एवं स्टाफ के साथ अच्छा होगा, तथा कठिन, असहज,असमंजस्य या चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेकर कार्य करने में सक्षम होंगे साथ ही नशे से दूरी बनाए रखने में भी ये पद्धति कारगर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811