Let’s travel together.

मध्यप्रदेश को हेल्थकेयर हब बनाने के प्रयास को मजबूती देगी मेडिसिटी: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 61

-मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे हैं क्रांतिकारी परिवर्तन

-मंगलनाथ मंदिर में किया भात-पूजन

उज्जैन।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज प्रदेश की पहली मेडिसिटी के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व श्री मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने मंगलनाथ मंदिर में भात पूजन किया। उन्होंने भगवान मंगलनाथ को भात अर्पित कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली और विकास की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलनाथ भगवान का आशीर्वाद हमारे प्रयासों को नई ऊर्जा देता है। यह मेडिसिटी परियोजना न केवल प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि इसे हेल्थकेयर हब बनाने के प्रयास को भी मजबूती देगी।

प्रदेश की पहली मेडिसिटी: एक महत्वपूर्ण शुरुआत

मेडिसिटी परियोजना मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करेगी। इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों, शोध केंद्रों और हेल्थकेयर से जुड़ी सेवाओं का समावेश होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में बड़ा कदम है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। सिंहस्थ महाकुंभ के दृष्टिगत उज्जैन के समग्र विकास की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं, ताकि आगंतुक सुविधाजनक रूप से सिंहस्थ-2028 में शामिल हो सकें। मेडिसिटी परियोजना मुख्यमंत्री डॉ यादव के समावेशी विकास के विजन का हिस्सा है, जो न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि उज्जैन को नई पहचान भी दिलाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811