Let’s travel together.

बाल भवन स्कूल भोपाल में वार्षिक उत्सव का भव्य शुभारंभ: संस्कृति और कला का संगम

0 129

भोपाल । श्यामला हिल्स स्थित बाल भवन स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह आज भव्यता के साथ स्थानीय रविंद्र भवन में आरंभ हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी श्री मोहम्मद सुलेमान (IAS) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो हमें जीवन के हर क्षेत्र में परिपक्व बनाती है। बाल भवन के विद्यार्थियों में यह कला स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यह उत्सव केवल एक मंच नहीं है, बल्कि यह बच्चों की मेहनत, उनकी संस्कृति और उनके कौशल का उत्सव है। मैं इस प्रयास के लिए प्रबंधन, शिक्षक और विद्यार्थियों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि यह स्कूल इसी तरह नए आयाम गढ़ता रहेगा।

इस अवसर पर श्रीमती सीमा सुलेमान ने सभी प्रतिभागिओ पुरस्कीर्त किया ।उत्सव के पहले दिन छात्रों ने भारतीय संस्कृति, विविधता और कला का अनूठा प्रदर्शन किया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, पाश्चात्य संगीत और भारतीय सांस्कृतिक धुनों की जुगलबंदी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘बड़े भाई साहब’ पर आधारित नाटक ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ा, जबकि अंग्रेजी नाटक ‘The Bet’ ने जीवन शैली और सामाजिक मूल्यों को रेखांकित किया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल कला का प्रदर्शन किया, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी उजागर किया।

प्रधानाचार्या हुमैरा आरिफ का संबोधन कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या हुमैरा आरिफ ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह वर्ष बाल भवन स्कूल के लिए विशेष है, क्योंकि स्कूल अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में बाल भवन ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में नए आयाम स्थापित किए हैं। हमारे विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी योग्यता का परचम लहरा रहे हैं। यह उत्सव उनके प्रयासों और समर्पण का प्रतीक है।

कार्यक्रम के समापन पर उप प्राचार्य अनुभव मिश्रा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उत्सव बच्चों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से बाल भवन के प्रयासों में सहयोग बनाए रखने की अपील की।

दो दिवसीय इस वार्षिक उत्सव का समापन 23 नवंबर को होगा !कार्यक्रमो की मुख्य अतिथि डॉ. लता मुंशी होंगी। वे बच्चों की रचनात्मकता और कला को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। डॉ. लता मुंशी, जो अपनी उत्कृष्ट साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए जानी जाती हैं, बच्चों के प्रदर्शन को और प्रेरणादायक बनाएंगी।इस अवसर पर बाल भवन समिति के सचिव उमर फारूक अली,कोऑर्डिनेटर फ़िज़ा कलीम, सीनियर स्टाफ मेंबर, अभिभावक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811