Let’s travel together.

द इंटरनेशनल लायंस क्लब की पीस पोस्टर प्रतियोगिता मे विश्व भर के बच्चे दिखाएंगे अपनी आर्ट कला की प्रतिभा “पीस विदाउट लिमिट”

0 99

विदिशा।  लायंस इंटरनेशनल  द्वारा विश्व भर में युवा वर्ग में विश्व शांति हेतु, सभी देशों में एक पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एम जे एफ लायन मनीष शाह   के अनुसार प्रतिवर्ष नवंबर माह में 11-13 वर्ष के बच्चों के स्कूल के बच्चो में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है ।

इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर पी एम जे एफ लायन रेखा पटेल एवं टीम द्वारा डिस्ट्रिक्ट में इस प्रतियोगिता का आयोजन 120 क्लब के द्वारा 131 किट द्वारा कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता से बच्चों की आर्ट कला और विश्व शांति हेतु जो पोस्टर बनाए जाते हैं, इसके विजेता को सर्व प्रथम क्लब स्तर पर सम्मानित किया जाता है।इसके बाद चयनित पोस्टर को डिस्ट्रिक्ट स्तर पर बुलाने के बाद निर्णायक मंडल द्वारा चयन कर उनमें से सर्व श्रेष्ठ 5 पोस्टर का चयन कर 3 राज्यों के मल्टीपल में भेजा जाता है।  डिस्ट्रिक्ट 3233G2 के द्वारा प्रतिवर्ष मल्टीपल में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सम्मान हासिल किया।

इस वर्ष भी मध्यप्रदेश, छत्तीस गढ़, राजस्थान तीन प्रदेशों में सर्वाधिक क्लब में सर्वाधिक बच्चों की सहभागिता में आयोजित होता है। इस वर्ष भी डिस्ट्रिक्ट नया रिकॉर्ड बना रहा है। इस वर्ष रिकॉर्ड 120 से अधिक लायंस क्लब और 11000 बच्चों से अधिक भाग लेंगे। इसमें चयनित विजेताओं को डिस्ट्रिक्ट, मल्टीपल के बाद लायंस अंतराष्ट्रीय में, अमेरिका मुख्यालय भेजा जाता हैl

यहां से विजेता बच्चे को 5000 USD से सम्मानित किया जाता है और इसके बाद प्रथम 23 बच्चों को 500USD और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाता है । विजेता पोस्टर को संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में वर्ष भर लगाया जाता है और विजेता बच्चे को विभिन्न सोशल मीडिया में प्रकाशित कर, पुरस्कार सम्मान हेतु बच्चे को माता पिता के साथ लायंस मुख्यालय अमरीका बुलाया जाता है। उनके आने जाने और रुकने का खर्च भी लायंस इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है l लायंस इंटरनेशनल द्वारा लियो क्लब, लायंस क्वेस्ट, यूथ एक्चेंज जैसे आयोजन भी किए जाते हैं

इस वर्ष भी डिस्ट्रिक्ट सहित लायंस ऑफ पिपरिया के द्वारा भी पिपरिया में कल 22 नवंबर को प्राइम मोटिवेशन स्कूल में 11 बजे से 1 तक आयोजित होगा। क्लब अध्यक्ष लायन डाक्टर कमल पालीवाल जी एवं लायन सीमा तोषनीवाल के नेतृत्व मे आयोजित है। इस इस अवसर पर क्लब के साथी उपस्थित रहेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811