Let’s travel together.

‘कितना बड़ा बदमाश है तू…’, सुलह के लिए बुलाया, साथ में की शराब पार्टी; फिर लोहे की रॉड से पीटा

0 88

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराधी बेलगाम हैं. अपनी-अपनी दबंगई कायम रखने के लिए अपराधी आपस में भिड़ रहे हैं. एक-दूसरे को पीट भी रहे हैं. इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में एक शख्स दूसरे को वर्चश्व के लिए रोड से पीट रहा है. दोनों शख्स शराब के नशे में धुत्त थे. दोनों में पहले से रंजिश चली आ रही थी. वायरल वीडियो जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

पुलिस के संज्ञान में वीडियो आया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने एक शख्स पर मुकदमा दर्ज किया है. उसकी तलाश की जा रही है. वीडियो एक कमरे में बनाई गई है. जहां शराब पार्टी चल रही थी. पुरानी बात को लेकर दो लोग आपसी गिले-शिकवे मिटाने के लिए जुटे थे. वह आपस में भिड़ गए. एक शख्स ने दूसरे की पिटाई कर दी. उसे लोहे की रोड से पीटा गया है.

शराब पार्टी में हुआ विवाद

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है. दोनों की पहचान की गई है. इनमें पीटने वाला युवक अमन सिंह है जो मकान पुरवा का रहने वाला है. वहीं, पिट रहा शख्स रजत कटियार है जो कुर्मी खेड़ा का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि पूर्व में दोनों के बीच विवाद हुआ था. रजत ने अमन के दोस्त को पीट दिया था, इसी बात को लेकर दोनों में मतभेद चला आया रहा था. मतभेद को खत्म करने के लिए दोनों लोग आपस में मिले थे. इस मौके पर शराब पार्टी आयोजित कराई गई.

थप्पड़ और रोड से की पिटाई

एक कमरे में अमन अपने साथियों के साथ था. वहीं, रजत भी पार्टी में मौजूद था. सभी लोग शराब पी रहे थे. वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि एक कमरे में कुर्सी पर बैठे रजत से पहले अमन बात करता है. फिर अचानक रजत के ऊपर थप्पड़ और लोहे की रोड से हमला कर देता है. मार खा रहे रजत को रोड से पीट रहा अमन लगातार एक बात कहता दिख रहा है कि तू कितना बड़ा बदमाश है, तू सबको मारेगा तो तुझको मैं मारूंगा. विवाद से पहलेआपस में इन दोनों ने शराब पार्टी की थी.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिकायत के बाद थाना प्रभारी चौबेपुर ने आरोपी युवक अमन सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू करी है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन सिंह के मित्र का कुर्मी खेड़ा के रहने वाले रजत कटिहार नाम के युवक से कोई विवाद हुआ था. इसके बाद विवाद को खत्म करने को लेकर दोनों मिले और गिले शिकवे दूर करें. इस दौरान एक पार्टी भी की गई. इसके बाद अमन सिंह ने मौका देखते ही रजत कटिहार को जमकर पीट दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811