Let’s travel together.

पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गांजा बेचने ले जाते रंगे हाथ पकड़ा

0 274

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

एसपी पंकज पांडे और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के निर्देश पर  मादक पदार्थ पर रोकथाम हेतु क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों की धरपकड़ हेतु, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। निर्देश मिलने के बाद दीवानगंज पुलिस ने क्षेत्र में मादक पदार्थ को बेचने वालों की धर पकड़ चालू हो गई है। इसी के तहत रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने झोला में गांजा रखकर बेचने जा रहा है। मुखबिर की सूचना प्राप्त होते ही दीवानगंज पुलिस ने घेरा बंदी की गई। जिसमें चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, सुनील लोधी, जितेंद्र, और राजू चौहान को शामिल किया गया सभी लोग भोपाल विदिशा हाईवे पर स्थित सेमरा छोला जोड़ पर जाकर छुप गए, कुछ ही देर में एक व्यक्ति झोला रखें हुए आया, बस में बैठने के लिए। बस में बैठ पाता इससे पहले ही ही पुलिस ने उसको पकड़ कर तलाशी ली तो उसके झोले में गांजा मिला। पुलिस उक्त व्यक्ति को पड़कर दीवानगंज चौकी ले आई। जहां पर घनश्याम धानक पिता छोटेलाल धानक निवासी मादा भारतीपुर के झोला की तलाशी ली उसमें 340 ग्राम गांजा मिला। उक्त व्यक्ति गांजे को बेचने के लिए कहीं ले जा रहा था। पुलिस ने घनश्याम धानक को पकड़कर धारा 8/20 ndps एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही एक व्यक्ति को चिलम पीते हुए भी पकड़ा है उस पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811