Let’s travel together.

रायसेन: जिला विभाजन के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत, समिति की बैठक संपन्न 

0 442

रायसेन। जिला बचाओ संघर्ष समिति (गैर-राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन) की पहली बैठक रविवार को सिद्ध विनायक इंटरप्राइजेज में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण मोहन चतुर्वेदी ने की।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार हरीश मिश्र ने रायसेन जिले के विभाजन के संभावित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत सांची, मंडीदीप, सुल्तानगंज और अन्य क्षेत्रों को नए जिलों में शामिल करने की बात की जा रही है, जो रायसेन जिले की सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक केंद्र और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने जैसा होगा। यह केवल विभाजन नहीं, बल्कि जिले के आर्थिक और सांस्कृतिक पतन का कारण बन सकता है, जिसे जनता कतई स्वीकार नहीं करेगी।

अधिवक्ता संघर्ष शर्मा ने सभी राजनेताओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन में शामिल होने और जिले को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

संजय जैन, पत्रकार ने कहा कि जिले के विभाजन के खिलाफ जनता संगठित होकर मजबूती से अपनी आवाज उठाएगी। यह आंदोलन रायसेन जिले की पहचान, अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए एक दृढ़ संकल्प है।बैठक में तिलक शाक्या और मलखान सिंह राजपूत को समिति का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर बंटी चक्रवर्ती, मनोज कुशवाह, हरित विश्वकर्मा, राहुल राठौर, मलखान सिंह ठाकुर, डॉ जीपी बिधोरिया, अब्दुल खालिद अब्दुल करीम खान, रफीक भाई, जमील खान, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

न्यूज़ सोर्स-  तिलक शाक्या प्रवक्ता, जिला बचाओ संघर्ष समिति, रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |     केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811