Let’s travel together.

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की कछुआ चाल,10 गाँव के ग्रामीण जान जोखिम में डाल करते हे पटरी पार

0 205

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कछुआ की चाल से चल रहा है। निर्माण करते हुए 4 साल से ज्यादा हो गए ,लेकिन अभी तक रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार नहीं हुआ है। आसपास के 10 गांव के ग्रामीणों को रोज जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार करना पड़ रहा है।
रेलवे विभाग द्वारा दो साल पहले ग्राम अंबाड़ी छपराई के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रेलवे पटरियां पार करके बीमार और गर्भवती महिलाओं को तो ले जाना आम बात है। कई गांव के ग्रामीण रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरिया पार कर रहे हैं। जो रेलवे फाटक पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। उसको खोलने की मांग कई महीने से आसपास के 10 गांव के ग्रामीणों कर रहे थे ं। 4 साल पहले रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर फुट ओवर ब्रिज मंजूर भी हो गया था तब से आज तक फुट ओवर ब्रिज का काम चल रहा है 4 साल बीतने के बाद भी फुट ओवर ब्रिज का काम अधूरा है। 4 साल बीत जाने के बाद भी फुट ओवरब्रिज नहीं बनने के कारण अंबाडी, सेमरा, सहित कई गांव के किसानों अपनी जमीन रेलवे लाइन के इस पर ,उस पार पड़ती है। उनको रोज जाने अपनी जमीन पर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रेलवे फाटक से 10 गांव के ग्रामीण रेलवे पटरियां पार करते हैं। यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


बता दें कि केमखेड़ी, घोड़ाचौक, पिपरई, कालीटोर, शक्ति, मुनारा आदि गांव के ग्रामीण इसी रास्ते से होकर अपने जरूरी काम के लिए भोपाल, विदिशा, सांची, सलामतपुर, दीवानगंज, रायसेन, अशोकनगर, बीना, इंदौर, सागर आदि जगह जाते हैं। कुछ बच्चे स्कूल जाने के लिए रोज रेलवे ट्रक को पार करते थे जिससे उनकी जान को हमेशा खतरा बना रहता था। भोपाल से बीना तक चलने वाली ट्रेनें इसी मार्ग से होकर गुजरती है। इस लाइन पर हर 15 मिनट मैं एक ट्रेन निकलती है ग्रामीणों को रेलवे पटरी पार करना जान जोखिम में डालना जैसा है। रेलवे ट्रैक पार करने में जान का खतरा हमेशा बना रहता है।
सेमरा निवासी मुकेश लोधी, हेमंत लोधी, लक्ष्मण सिंह लोधी, सचिन लोधी, सलमान खान, महेश सिंह लोधी, राहुप खां , अंबाडी निवासी गोलू साहू, रवि साहू , जितेंद्र मीणा,कमल मीणा, राजेश जाटव, सहित ग्राम पंचायत अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार अहिरवार का कहना है कि जो ठेकेदार रेलवे ओवरब्रिज बना रहा है वह बहुत लेट लतीफी काम करा रहा है। जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जल्द से जल्द रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए था जो नहीं हो सका, अगर इसी तरह से काम चलता रहा तो एक-दो साल का समय और लग जाएगा फूट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने में। शीघ्र फुट ओवरब्रिज का निर्माण हो जाएगा तो आम नागरिकों को शीघ्र से शीघ्र फायदा मिलने लगेगा।

3 साल पहले अंबाडी छपरई रेलवे क्रॉसिंग का फाटक रेलवे विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है तब से आज तक कई गांव के किसान परेशान हो रहे हैं। जब गांव के ग्रामीण रेलवे पटेरिया पार करते हैं तो हमेशा जान का खतरा बना रहता है।
कुंती रमेश कुमार अहिरवार अंबाडी सरपंच

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |     पुरन तालाब पर ‘श्रमदान’ की रस्मअदायगी के बीच प्रभारी मंत्री ने सिस्टम को आईना दिखाया     |     बेगमगंज कृषि मंडी में तेज वर्षा से 6 सैकड़ो क्विटल गेंहू भीगा , करीब 2 लाख का हुआ नुकसान      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811