Let’s travel together.

पीएम जनमन योजना में पोहरी जनपद ने पूर्ण किए एक हजार आवास

0 64

– पीएम जनमन के तहत आदिवासियों लिए आवास देने का काम तीव्र गति से जारी

– पक्के आवास बनने से आदिवासी वर्ग खुश, पीएम मोदी को दे रहे हैं धन्यवाद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पीएम जनमन कार्यक्रम देश की अतिपिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 15 नवंबर 2023 से शुरू किया गया। जनमन कार्यक्रम को एक वर्ष पूर्ण होने की ओर है। शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना में उल्लेखनीय काम हुआ है। शिवपुरी जनपद में देश का पहला आवास और 1000 आवास पूर्ण करके पूरे प्रदेश और देश में पहला स्थान प्राप्त किया है और लगातार पीएम जनमन योजना का काम जारी है। अब पोहरी जनपद ने एक हजार पीएम जनमन आवास पूर्ण कर लिए हैं। ऐसा करने वाली प्रदेश की आठवीं और जिले की दूसरी जनपद है।


पीएम जनमन कार्यक्रम में देश की अतिपिछड़ी जनजाति जिसमें शिवपुरी की सहरिया जनजाति के हितग्राहियों को विकास की मुख्यधारा में लाने का प्रयास है। शिवपुरी जिले ने कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में पीएम जनमन में जिस उत्कृष्टता का परिचय दिया वो वाकई एक नजीर है। शिवपुरी जिले में वर्तमान में कुल 36620 सहरिया हितग्राहियो के लिए आवास स्वीकृत किये जा चुके है एवं 7064 आवास पूर्ण कर लिए है। आवास पूर्णता में शिवपुरी जिला देश व प्रदेश में प्रथम है।
शिवपुरी सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन द्वारा लगातार पीएम जनमन आवासों की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं अधिक से अधिक आवासीय कॉलोनियां विकसित करवाई जा रही है। वर्तमान में शिवपुरी जिले में 14 कॉलोनियां निर्माणाधीन हैं। इन कॉलोनियों में आवास के अतिरिक्त शहरों की तर्ज पर रोड ,पानी ,बिजली ,चौपाल, स्ट्रीट लाइट ,सामुदायिक भवन आदि की सुविधाएँ भी दी जाएंगी। पोहरी जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा के अनुसार दिसम्बर अंत तक देश में सबसे ज्यादा आवास पोहरी जनपद में बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार लगातार काम किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811