Let’s travel together.

युवाओं को बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखा रही कांग्रेस:बैठक में कहा- भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाओ

0 96

 

शिवलाल यादव

रायसेन।कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल रूपेश तन्तवार क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। पार्टी की विचार धारा से युवाओं को वह जोड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वह हाथ से हाथ जोड़ो और मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत युवाओं के साथ बैठकें आयोजित कर रहे हैं।
इन बैठकों में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा शामिल हो रहे हैं। रविवार सोमवार को सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांचेत नकतरा नरवर में बूथ लेबल पर बैठक आयोजित की, जिसमें दर्जनों गांव के युवा शामिल रहे। जिन्हें संबोधित करते हुए जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि एक बूथ 25 यूथ हमारी रणनीति है, हमें गांव गांव ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी की विचार धारा से जोड़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को बताया कि बूथ बहुत महत्व पूर्ण इकाई है इसे हमे मजबूत बनाना है। हर बूथ पर हमारी कांग्रेस विचार धारा के ज्यादा से ज्यादा सदस्य होना चाहिए।
पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल हरिनारायण लोधी सांचेत ने बैठक में युवाओं से अपील की है कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति और तानाशाही के खिलाफ वह खुलकर आवाज उठाएं। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों के मुददों को ज्यादा ज्यादा लोगों को बताएं। उन्होंने आगे वकहा कि आज भारत देश में कुछ पूंजी पतियों की सरकार है। आमजन, किसान परेशान है ।युवाओं को नौकरी नहीं, कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता रूढ़ भाजपा घबरा गई है। सरकार तानाशाही पर उतारु हो रही है। अडानी का मुददा जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाया तो षड़यंत्र पूर्वक उनकी संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई। लेकिन सच की आवाज दबेगी नहीं जनता आज सत्य के साथ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811