Let’s travel together.

13 लाख रुपए से बने ग्रेवल रोड की पुलिया हुई थी क्षतिग्रस्त , दोबारा पंचायत द्वारा बनाई गई पुलिया

0 167

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंबाडी में कुछ दिन पहले ही पुरानी चौकी दीवानगंज भोपाल विदिशा हाईवे से लेकर ग्राम अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर तक 13 लाख रुपए से ग्रेवल रोड का काम हुआ था इस रोड के बनने से ग्राम पंचायत अंबाडी , सेमरा, मुनारा, मुस्काबाद ,सत्ती, बांसिया, सहित दो दर्जन से ज्यादा लगभग 25 गांव के ग्रामीणों को सुविधा प्राप्त हो रही थी लेकिन बारिश के समय रोड पर अत्यधिक लोड वाले वाहनों के निकलने के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी एक महीने तक रोड से अत्यधिक लोड वाले वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी थी। जिससे वाहनो का आना जाना बंद हो गया था
किसानों द्वारा रोड को चालू करने को कहा गया। क्योंकि किसानों की फसले पककर तैयार हो गई थी। किसानों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था
परेशानियों को देखते हुए अंबाडी सरपंच  द्वारा पुलिया को डबल से एक लाख रुपए की लागत से मरम्मत की गई। ताकि 25 गांव के ग्रामीणों को ग्रेवल रोड सुविधा मिल सके। पुलिया नहीं बनने के कारण 25 गांव के ग्रामीणों को 3 किलोमीटर का चक्कर लगाकर भोपाल विदिशा हाईवे पर पहुंचना पड़ रहा था। जिससे ग्रामीणों का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहे थे। पुलिया के बन जाने से 25 गांव के ग्रामीणों को कुछ दिन बाद सुविधा मिलने लगेगी। अभी 1 महीने तक ग्रेवल रोड पर बाहरी वाहनों का आना-जाना बंद कर दिया गया है। हालांकि छोटे वाहन आ जा सकते हैं।

इनका कहना हे –
कुछ महीने पहले पुरानी चौकी दीवानगंज से लेकर अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी तक ग्रेवल रोड के निर्माण का कार्य हुआ था। बारिश के समय अत्यधिक लोड के वाहन पुलिया के ऊपर से गुजरे, जिससे पुलिया छतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया को दोबारा से बनाया गया है।
कुंती अहिरवार सरपंच अंबाडी
ग्रामीणों की मांग पर पुलिया की मरम्मत की गई है
कुछ दिनों बाद ही वाहनों का आना जाना सुचारू रूप से चालू हो जाएगा, अब 25 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलने लगेगी।
अरुण सेन निवासी अंबाड़ी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811