Let’s travel together.

बीदपुरा से पुलिस अभिरक्षा से भागा हत्या का आरोपी गिरफ्तार,तीन दिन से जंगल में छुपा था

0 109

रायसेन। पुलिस अभिरक्षा से भागे हत्या के आरोपी मुल्लू सहरिया को कोतवाली पुलिस ने बीदपुरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। यह तीन दिन से जंगल में छिपा बैठा था, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह- जगह लगातार दबिश डाल रही थी। दीपावली के दूसरे दिन मुल्लू सेहरिया और लतपत सेहरिया नै मवेशी चराने के विवाद पर गोलू सेहरिया की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। सामान की जब्ती करवाने के लिए कोतवाली पुलिस आरोपियों को लेकर बीदपुरा गांव पहुंची थी, जहां से चकमा देकर हत्या का आरोपी मुल्लू सेहरिया फरार हो गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी पंकज पांडे ने सेंडरा पुलिस चौकी के चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि हत्या के फरार आरोपी मुल्लू सेहरिया को बीदपुरा के जंगल से ही पकड़ लिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811