कृष्णाकांत सोनी सिलवानी रायसेन
सिलवानी के जैथारी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर सागौन की लकड़ी से अवैध फर्नीचर निर्माण और व्यापार के खिलाफ छापामार कार्रवाई की है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम शालाबर्रू में रामगोपाल हरिजन के घर में सागौन की लकड़ी का अवैध इस्तेमाल हो रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर उसके घर की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान घर में 1.023 घनमीटर सागौन चिरान लकड़ी मिली, जिसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये आंकी गई है। इस लकड़ी को तुरंत जब्त कर लिया गया और आगे की कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई में जैथारी के वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित पटैल, मनीष छारी, शंकर सिंह भल्लावी, भूरे सिंह कीर, भूषण सिंह चौहान, राजुकुमार मर्सकोले, गोपाल सिंह रघुवंषी, परमेन्द्र सिंह भल्लावी, अभिषेक रघुवंषी और अन्य सहयोगी दलों का अहम योगदान रहा। वन विभाग का यह कदम क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।