Let’s travel together.

ईको स्पोर्ट कार में ले जाई जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने की जब्त

0 98

– शिवपुरी से झांसी जा रहा था आरोपी पकड़ा गया

– पुलिस द्वारा 22 पैटी देशी शराब मय कार ईको स्पोर्ट जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 पैटी देशी शराब के साथ एक कार ईको स्पोर्ट जब्त कर आरोपी को पकड़ा है। जब्त शराब में 22 पेटी देशी प्लेन मदिरा मिली जिन्हे खोल कर चैक किया गया तो प्रत्येक कार्टून मे देशी मदिरा प्लेन शराब के 50-50 क्वाटर भरे शील बंद मिले जिन्हे जब्ती की कार्रवाई की गई। जिसकी कीमती करीबन 88 हजार रुपये है एव एक ईको गाडी क्रमांक यूपी 15 बीपी 9345 को जप्त किया गया जिसकी कीमती 05 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 835/24 धारा 34(2) आबकरी एक्ट का मामला दर्ज किया गया।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ईको स्पोर्ट सफेद रंग की गाडी क्रमांक यूपी 15 बीपी 9345 शिवपुरी तरफ से अबैध शराब लेकर झांसी तरफ जा रही है तभी जीतू ढाबा हाईवे रोड पर जाकर चैकिंग लगाई गई तभी एक सफेद रंग की ईको गाडी क्रमांक यूपी 15 बीपी 9345 आती दिखी जिसे हमराय फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया कार चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अलोक यादव पुत्र स्व. परमेश्वर दास यादव उम्र 22 साल निवासी ठकुरापुरा थाना बबीना जिला झांसी उ.प्र. नाम बताया गाडी को चैक किया गया तो गाडी से 22 पेटी देशी प्लेन मदिरा मिली जिन्हे खोल कर चैक किया गया तो प्रत्येक कार्टून मे देशी मदिरा प्लेन शराब के 50-50 काव्टर भरे शील बंद मिले जिन्हे जप्त किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811