Let’s travel together.

कारों से भरे कंटेनर में लगी आग, डेढ़ करोड़ की 6 कारें जलकर हुई खाक

0 179

-आग लग जाने से 6 कारें जलकर खाक हो गईं

– नासिक से 6 कार भरकर बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना हुआ था कंटेनर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय फोरलेन मार्ग पर लुकवासा चौकी के नजदीक पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर कारों से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। इस आग में लगभग डेढ़ करोड रुपए मूल्य की 6 कार जलकर खाक हो गईं। कंटेनर में नासिक से चार स्कॉर्पियो और दो एसयूवी कारें भरकर ले जाई जा रही थीं। कंटेनर महाराष्ट्र के नासिक से बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना हुआ था तभी इसमें अचानक आग लग गई इसमें आग लग जाने से 6 कारें जलकर खाक हो गईं हैं। लुकवासा पुलिस ने प्रकरण बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

चलते हाईवे पर अचानक भड़की आग-

बताया जा रहा है कि हाईवे पर पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास कार से भरे कंटेनर में आग भड़क गई। जब तक ड्राइवर को आग लगने का पता चला तब तक कंटेनर के भीतर आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर को कंटेनर महाराष्ट्र के नासिक से 6 कार भरकर बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना हुआ था। उसने जिले की सीमा में प्रवेश किया था। हाइवे पर स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले ड्राइवर को कंटेनर में आग भड़कने का पता लग सका।

डेढ़ करोड़ की कारें जली-

ड्राइवर सावन खान ने बताया कि कंटेनर में नासिक से 4 स्कार्पियों और 2 एसयूवी कार भरकर निकला था। लेकिन रास्ते में कंटेनर के साथ उसमे रखी 6 कारों में आग भड़क गई। आग कंटेनर के भीतर रखी कार से लगना शुरू हुई थी। आग पर 1 फायरबिग्रेड और तीन पानी के टेंकरों से काबू पाया गया था। लेकिन इस घटना में कंटेनर और सभी 6 कार जलकर ख़ाक हो गई। आगजनी की इस घटना में करीब डेढ़ करोड़ रूपये का नुकसान हुआ हैं। राजस्थान के भरतपुर के रहने वाला ड्राइवर सावन खान ने बताया कि उनके पीछे से आ रहे एक ट्रक के ड्राइवर ने इशारा करके आग के बारे में बताया था। जब उसने कंटेनर को रोका तो उसमे आग भड़की हुई थी। आग की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811