Let’s travel together.

पत्नी के मायके जाने से नाराज अधेड़ ने शराब के नशे में लगाई फांसी

0 376

- Advertisement -

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा जिले के सारसवाड़ा में एक अधेड़ व्यक्ति ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज था। दरअसल दो दिन पहले शराबी व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने घर में आग लगा दी थी, जिसके चलते उसकी पत्नी पति के रोज-रोज शराब पीने से तंग आकर अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से स्वरुप धुर्वे (उम्र 50 साल) नाराज था, उसने उदास होकर मौत को गले लगा लिया। मृतक आदतन शराबी था और आये दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था।आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नप अध्यक्ष हेमन्त चौधरी ने किया सी सी रोड के निर्माण का भुमि पूजन      |     ग्राम सियरमऊ में नवरात्रि पर्व पर निकली चुनरी यात्रा     |     माधव नेशनल पार्क में टाइगर पर भारी पड़ी बलारपुर माता के भक्तों की आस्था     |     नगर पालिका का 318 करोड़ से अधिक का बजट पास, बहेगी विकास की गंगा     |     नार्थ कोरिया ने 2 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया      |     नगर निगम का बड़ा कदम, 43 करोड़ बकाया होने पर प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी सील     |     31 मार्च से बंद हो रही हैं ये दो एफडी स्कीम     |     ठेले पर पति का शव, पीछे-पीछे पत्नी, जिसने भी देखा ठिठक गया     |     दिनदहाड़े गांव से अपहरण कर खेत में लेजाकर किया घिनौना काम, आरोपी फरार     |     बरेली तहसीलदार अब होंगी विदिशा जिले की डिप्टी कलेक्टर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811