Let’s travel together.

भोपाल के 4 रंगकर्मी राजा भोज कला रत्न सम्मान से सम्मानित

0 158

बालेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, डॉ आज़म खान, सुनील सोन्हिया हुए सम्मानित

भोपाल । फ्लाइंग फैरीज़ नाट्य संस्था भोपाल द्वारा गत दिवस शहीद भवन सभागार में स्वदेश दीपक द्वारा लिखित नाटक “कोर्ट मार्शल” का मंचन डॉ.आजम खान के निर्देशन में किया गया। नाटक की खास बात यह है कि इसको पूरी तरह से आर्मी के स्टाइल में ही तैयार किया गया है और सभी कलाकारों को प्रशिक्षण दिया गया।


उल्लेखनीय है डॉ. आज़म खान को 25 सालों का रंगमंच का अनुभव हैं और आज़म अपनी प्रत्येक प्रस्तुति में निशुल्क नए लोगों को मौका देते हैं । नाटक कोर्ट मार्शल में भी 16 लोगों की कास्ट में 12 लोग पहली बार मंच पर उतर रहे हैं । कड़ी मेहनत से नए रंगकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है । यथार्थवादी नाटकों में कोर्ट मार्शल अपना अलग ही स्थान रखता है और नाटक मील का पत्थर साबित हुआ है ।

पूर्व रंग में सुनील सोन्हिया द्वारा निर्देशित एवं एकल अभिनय नाटक मर्द को भी दर्द होता है का मंचन हुआ जिसे सभी दर्शकों ने बहुत सराहा इस अवसर पर एक सखा फाउण्डेशन सीहोर द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता बालेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, डॉ आज़म खान एवं सुनील सोन्हिया को राजा भोज कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया

उक्त सम्मान एक सखा फाउण्डेशन के चेयरमैन शुभम शिवचरण चौरसिया, नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष आर के दादौरिया,अभिषेक पाराशर, एजाज खान, अमीन राजा आदि ने प्रदान किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में 100 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे,रोज 2-3 हादसे     |     यातायात पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान     |     बस्तर में भी धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने 600 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गोंचा महापर्व में बिखेरा भक्ति का रंग     |     नीट पेपर लीक के विरोध में रायपुर ग्रामीण के सभी 11 ब्लॉकों में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग     |     नरसिंहपुर के बरमान का भटा बना प्रदेश की शान, मिला GI टैग     |     डन्डे से मारपीट करने वाले आरोपीगण को 06-06 माह का सश्रम कारावास की सजा      |     राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला : शिक्षकों से कहा- विद्यार्थियों में विकसित करें वैज्ञानिक सोच     |     जिला साहू महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत कर जताया आभार      |     भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के सभी मोर्चों अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की महत्व पूर्ण बैठक आयोजित      |     9 अगस्त को भाग्योदय तीर्थ में होगा वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811