Let’s travel together.

चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा,ग्रहण का प्रभाव नहीं होने के कारण सूतक काल भी मान्य नहीं

0 503

बृश्चिक राशि बाले रहे अधिक सतर्क

साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022, दिन सोमवार को लगेगा। सोमवार को वैशाख मास की पूर्णिमा है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। जिसके कारण इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है। इस दिन चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। देश में ग्रहण का प्रभाव नहीं होने के कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साल का पहला चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें चंद्रग्रहण का प्रभाव-

चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। जिसके कारण इस राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

16 मई को लगने वाला साल का पहला चंद्रग्रहण बृश्चिक राशि में लगने के कारण इस राशि से जुड़े जातकों पर ज्यादा असर डालेगा। इसलिए इस दिन इस राशि से जुड़े जातकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। चंद्रग्रहण के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों को मानसिक, शारीरिक व आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण काल में कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे न लें।
इस दिन वृश्चिक राशि के जातकों को गुस्से पर काबू रखना चाहिए। किसी भी वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापारियों को व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं। ग्रहण काल में किसी से भी पैसों का लेन-देन न करें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए इस दिन बहस से बचें।
साल का पहला चन्द्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। साल का पहला चंद्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में देखा जा सकेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811