Let’s travel together.

52 शक्तिपीठों में से एक है मां महामाया रतनुपर मंदिर का दर्शन करने पहुंची फिल्म स्टार गोविंदा की पत्नी

0 118

तनपुर में स्थित देवी दुर्गा, महालक्ष्मी को समर्पित एक मंदिर है और पूरे भारत में फैली 52 शक्तिपीठों में से एक है। देवी महामाया शक्ति के रूप में यहां प्रमाणित तौर पर है। यह मंदिर विश्वप्रसिद्ध है। मां महामाया मंदिर रतनपुर में सभी अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं, जहां कुछ दिनों पूर्व देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची थी तब यहां मां का राजसीय सिंगार किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के दर्शन किए थे। मां महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

आज इसी कड़ी में फिल्म एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रतनपुर पहुंची यहां विराजमान मां महामाया के दर्शन की जहां उन्होंने मां महामाया के दर पर शीश नवाए और फिर पूजा करी।

गोविंदा अपनी पत्नी के साथ निजी कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे हुए है, इसी दौरान आज सुबह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रतनपुर पहुंची, मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा मां महामाया की तस्वीर, चुनरी, श्रीफल देकर उनका स्वागत किया गया।
उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वह प्रतिवर्ष मां वैष्णोदेवी मंदिर दर्शन के लिए जाती है, उनकी माता के प्रति गहरी आस्था है यही वजह है कि उन्हें जैसे ही बिलासपुर पहुंचने पर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी के बारे में पता चला वह दर्शन करने यहां पहुंच गई। उन्होंने कहां की मां का दर्शन कर उन्हें अद्भुत सकून और शांति का अनुभव हुआ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |     स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले का किया भ्रमण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811