Let’s travel together.

रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज का हीरक जयंती समारोह गरिमापूर्ण ढंग से होगा आयोजित – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

0 67

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा का हीरक जयंती समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थायें समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि आगामी नवम्बर माह में महाविद्यालय का तीन दिवसीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हीरक जयंती आयोजन समिति के एल्यूमनी सदस्यों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज प्रवेश द्वारा, सेल्फी स्टैंड, मिनी आडिटोरियम, एम्पी थियेटर एवं फुटपाथ का निरीक्षण किया तथा निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, प्राचार्य डॉ. बी.के. अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्य व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811