Let’s travel together.

बैडमिंटन और टेबल टेनिस लीग की हुई शुरुआत, एसपी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

0 78

– पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया

– शिवपुरी क्लब में हो रहा है आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी क्लब में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस लीग की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने फीता काटकर की। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ भेंट कर किया गया। तीन दिवसीय लीग की शुरुआत शिवपुरी क्लब के एनसी अकादमी मे श्री अमन सिंह राठौड़ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ एवं आशीष पटेरिया पीए (एसपी) की भी उपस्थिति रही।
अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने में मददगार होते हैं।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव निखिल चौकसे ने बताया कि यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में लीग कम नॉकआउट के आधार पर आयोजीत की जा रही ह। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बैडमिंटन में विवेक ने आराध्य को 11-7 से सार्थक विरमानी ने सर्वज्ञ शर्मा को 11-8 से आर्यमन खंडेलवाल ने अक्षत गुप्ता को 11-4 से अनय मित्तल ने वैभव गर्ग को 11-6 से शुरुआती लीग कम नॉक आउट मैचेस मे शिकस्त दी। टेबल टेनिस में टीजल शाक्य ने जानवी कुशवाहा को 11- 3, 11- 3, शिवाका पाराशर , काव्यांश राठौर , शिवम धाकड़ ने भी अपने-अपने मैच जीते।
कार्यक्रम का संचालन आर्यन अवस्थी, रमन रजक ने किया। सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का कनक अग्रवाल पुण्य अग्रवाल हिरदव हरियाण, पूर्वी गोयल, जक्श चौकसे शिवांश पाराशर, कियारा विरमानी, आकृषि गुप्ता, अंश सिंघल, अत्तिक्ष, आराध्या , गुरबानि, रोहानि, आर्यन जैन अर्णव शर्मा एवं अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811