ओबेदुल्लागंज रायसेन।सहायक जिला आबकारी अधिकारी सरिता चंदेल के नेतृत्व मे आबकारी वृत्त ओबेदुल्लागंज एवं थाना औबेदुल्लागंज की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा अर्जुन नगर ,सिंधी कैंप, देवटिया,इकलमा, N H 12 पर स्थित ढाबो एवं कच्ची शराब के अड्डों पर दबिश दी गयी।

कार्रवाही में 14 प्रकरण दर्ज हुए 8 लोगो को मोके पर गिरफ्तार किया गया कार्यवाही मे 80 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब 98 पाव प्लेन मदिरा, 15 बोतल बियर,40 पाव अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई एवं लगभग 1800kg महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया जिसका मूल्य 410150 रुपये है कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक गौरव भद्रसेन ,मुकेश श्रीवास्तव, माजीद खान ,भावेश चौहान ,मनोज अहिरवार, asi रमेश शाक्य ,पंकज चौधरी,जितेंद्र सिंह की विशेष टीम ने की।

सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान मे आबकारी आयुक्त द्वारा विशेष अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है जिसके पालन रायसेन जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विशेष उड़न दस्तों का गठन किया गया है जो पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करेंगे अवैध मदिरा का निर्माण विक्रय परिवहन पूर्ण तरीके से प्रतिबंधित किया जाएगा