Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में मनाई गई महिर्षि बाल्मिक जी की जयंती

0 139

विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

सी एल गौर  रायसेन

जिला भाजपा कर्यालय में गुरूवार को महर्षि बाल्मिक जी की जयंती समारोह पूर्वक धूम धाम के साथ मनाई गई, इस अवसर पर सर्वप्रथम महिर्षि बाल्मिक जी के छायाचित्र के समक्ष कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि सॉची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी एवं जिला भाजपा अध्‍यक्ष राकेश शर्मा द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

इस अवसर पर जयंती कार्यक्रम को सबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्‍यक्ष राकेश शर्मा ने कहा की महिर्षि बाल्मिक जी महान संत थे जिन्‍होंने बाल्मिकी रामायण की रचना कर हम सब के लिए समरसता का संदेश दिया उस पर हम सभी चल कर उनके बताए गए मार्ग पर चलते हुए जीवन को सार्थक बनाना है एवं जातिगत भावना से उपर उठ कर काम करना है, श्री शर्मा ने रामायण जी के विभिन्‍न प्रसंगों का वर्णन करते हुए महिर्षि बाल्मिकी जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्‍तार के साथ बताया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं सॉची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की महिर्षि बाल्मिकी जी ऐसे महानसंत थे जिन्‍होने छुआछूत की भावना से उपर उठ कर कार्य किया है उन्‍होने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि ऊंच नीच की भावना का त्‍याग करते हुए समरस्‍ता का संदेश दें।

जयंती कार्यक्रम में महामंत्री राजेश पंथी, उपाध्‍यक्ष राकेश तोमर, धीरेन्‍द्र सिंह कुशवाह, भाजपा नेता कन्‍हैयालाल सूरमा आदि ने महिर्षि बाल्मिकी के जीवन चरित्र के बारे में विस्‍तार से बताते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। जयंती कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, बबलू ठाकुर, भगवानदास लोहट, देवेन्‍द्र यादव, लीला किशन मीणा, राजेंद्र सिंह राठौर, ब्रज विश्वकर्मा, जगदीश अहिरवार, विकास लोहट, हल्‍ला महाराज, संदीप मालवीय, दीपक रघुवंशी, बबलू चौधरी, गिरधारी लाल शक्‍या, गुड्डा बघेल, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811