Let’s travel together.

गुजरात के कच्छ में फैक्टरी में हादसा, शिवपुरी के एक युवक की मौत

0 98

– जहरीली गैस से ग्वालियर अंचल के तीन युवाओं सहित चार की मौत

– शिवपुरी कलेक्टर ने मृतक परिवार को 25 हजार रु. की आर्थिक सहायता रेडक्रास से दी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

गुजरात के कच्छ जिले में स्थित कांडला में एग्रो प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आए वहां कार्यरत ग्वालियर चंबल अंचल के तीन युवाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई है। इन मृतकों में शिवपुरी के रहने वाले एक युवक की मौत हुई है। कांडला में शिवपुरी निवासी युवक आशीष गुप्ता (32) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की टैंक में गिरने और गैस से दम घुटने के चलते मौत हुई है। मृतक इमामी एग्रोटेक कंपनी में करता था। शिवपुरी के आशीष की मौत की सूचना पर जिला प्रशासन ने गुजरात संपर्क किया। शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने परिवार को 25 हजार रु. की आर्थिक सहायता रेडक्रास से स्वीकृत कर दी है।

गैस से दम घुटने से मरे मजदूर-

बताया जाता है कि शिवपुरी पीएस होटल के सामने रहने वाले आशीष गुप्ता (32) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की गुजरात में 16 अक्टूबर को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर फिसलकर टैंक में गिर गया था। बचाने के प्रयास में चार मजदूर भी टैंक में गिर गए और गैस से दम घुटने से चारों की मौत हो गई, जिसमें शिवपुरी का आशीष गुप्ता भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में ग्वालियर अंचल के तीन लोग मारे गए हैं। घटना में मरने वालों में भिंड के आलमपुर निवासी अमजद खान पिता मुंशी खान वार्ड नं 8, दतिया की भांडेर तहसील स्थित ग्राम मुरिया सलेतरा के सिद्धार्थ तिवारी पुत्र राघवराम तिवारी (29), तीसरे शिवपुरी के युवक की पहचान अशीष पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है।

मप्र सरकार शवों के लाने के लिए परिवानजनों के संपर्क में-

शिवपुरी जिला प्रशासन ने मृतक आशीष गुप्ता के परिजनों को रेडक्रॉस की मदद से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। जिला प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से यह जानकारी दी है। वहीं शिवपुरी एसडीएम उमेश कौरव ने बताया कि आशीष गुप्ता के परिवार से संपर्क में हैं। कांडला से एंबुलेंस से शव शिवपुरी रवाना हो गया। गुरुवार तक शव आ जाएगा।

प्लांट में सफाई करते हुआ हादसा –

बताया जाता है कि एग्रोटेक प्लांट में खाद्य तेल, बायोडीजल, रिफाइंड पाम, सोयाबीन तेल और वनस्पति घी का उत्पादन होता है। घटना बुधवार दोपहर 12:30 बजे हुई। दुर्घटना के समय कर्मचारी अपशिष्ट उपचार संयंत्र की सफाई कर रहे थे। एक कर्मचारी कीचड़ निकालने के लिए टैंक में घुसा और बेहोश हो गया। जब दो अन्य कर्मचारी उसे बचाने के लिए दौड़े, तो वे भी बेहोश हो गए। दो और कर्मचारी भी उसके पीछे चले गए और सभी चार लोगों की मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811