Let’s travel together.

नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार 

0 125

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

सांची थाना अंतर्गत ग्राम अन्होरी की नाबालिगयुवती घर से उस समय गायब हो गई थी जब उसके माता पिता होशंगाबाद गए हुए थे तब उसी गांव में मजदूरी करने वाला 30 वर्षीय युवक नाबालिग को घर से भगा कर ले गया था तब परिवार ने लौटने पर लापता युवती की पुलिस मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।तभी पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी थी ।तथा पुलिस ने युवती को ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली ।
जानकारी के अनुसार सांची थानाअंतर्गत ग्राम अन्होरी के मजदूरी करने वाले सुरेश पाल पिता बेनी प्रसाद पाल ने दिनांक 2-10-24 को थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने माता पिता के साथ होशंगाबाद गया हुआ था जब वापस लौट कर आया तो घर में नाबालिग युवती घर पर नही दिखाई दी तब उसने अपनी पत्नी से युवती के बारे मे पूछताछ की ।तथा पत्नी पति सहित परिवार के लोगों ने युवती को गांव सहित अन्य जगह तलाश किया तथा नही मिलने पर सभी नाते रिश्तेदारों मे ढूढना शुरू कर दिया परन्तु युवती का कहीं कोई पता नहीं चल सका । तब फरियादी सुरेश पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तथा गांव में ही रहने वाले गोलू यादव पिता रूप सिंह यादव निवासी इंद्रानगर गंजबासौदा जो गांव में ही रह रहा था तथा मजदूरी करता है वह भी गायब था पुलिस को दी गई सूचना मे आशंका जताई थी तब से ही पुलिस लापता युवती की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही थी तथा जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।इस टीम में सहायक उपनिरीक्षक राजेश बडगूजर आर,गगन शर्मा आर,शिवानी रघुवंशी सहित अन्य शामिल थे ।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी गोलू यादव एवं अपहृत नाबालिग युवती को- दि,6-10-24 को इंदौर पुलिस के सहयोग से लवकुश चौराहा इंदौर से हिरासत में ले लिया तथा सांची थाना लाकर पूछताछ की गई पूछताछ में बताया गया हैं कि युवती नाबालिग होने से पुलिस ने अप क्र 137(2)बीएन एस कायम किया ।तथा पुलिस ने प्रकरण की कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811