मेष राशि – खर्चों में कमी आएगी और अटका धन प्राप्त होने के संकेत है, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोशिश रंग लाएगी और अच्छे काम का कोई बड़ा फल मिलने के संकेत है। भाग्य का सितारा बुलंद होने से हर काम में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि –निवेश करने से बचें क्योंकि आपके खर्चे बढ़ेंगे तो आर्थिक स्थिति से तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, काम भी आसानी से बन जाएगा। भाग्य का सितारा बुलंद होने से हर काम में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन में खुशियों से भरा रहेगा।
मिथुन राशि –अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग से काम भी पूरे होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य का सितारा बुलंद होने से हर काम में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि – भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपको किसी सरकारी अधिकारी की मदद से महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा के नए प्रॉजेक्ट्स से अच्छे परिणाम की प्राप्ति होने के संकेत है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आज घर का जरूरी काम बन जाने से मानसिक तनाव में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन में आज तनाव की लकीर देखने को मिल सकती है।
सिंह राशि – कार्य अटक सकते हैं तो कुछ काम बन भी जाएंगे। व्यापार के सिलसिले में योजनाओं से अच्छे परिणाम मिलेंगे। घरेलू जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं, इसलिए रिश्तों को ध्यान में रखते हुए समझदारी से काम लें। सोच समझकर कोई निर्णय लें। पारिवारिक वातावरण शांति भरा रहेगा।
कन्या राशि –ठंडे मौसम की वजह से मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। आय में कमी आएगी और कुछ जरूरी खर्चे भी बढ़ सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है इसलिए संयम से काम लें। हर काम में सफलता मिलेगी।
तुला राशि – कार्यक्षेत्र के कुछ जरूरी काम बन जाने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अच्छे फायदे के सौदे से अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। भाग्य का सितारा बुलंद होने से हर काम में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि – कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और कोई नया काम भी हाथ में ले सकते हैं। नौकरीपेशा पर काम का दबाव रहेगा। कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिससे सुख-सुविधाएं बढ़ें। गृहस्थ जीवन में रोमांस और प्यार बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल है, लेकिन यात्रा टालना ही बेहतर होगा।
धनु राशि – लाइफ को खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। गृहस्थ जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। खानपान पर ध्यान दें, सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। ।
मकर राशि – सामाजिक कार्यों से परिवार का सम्मान बढ़ेगा। । व्यापारी वर्ग को बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने खर्चों पर भी ध्यान देना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। भाग्य का साथ मिलने से हर काम में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि – व्यापार में अधिक प्रयास करने से सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन प्यार भरा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सर्द मौसम की वजह से स्वास्थ्य को सावधान रहे, पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें। काम में सफलता मिलेगी।
मीन राशि –जबरदस्त आत्मविश्वास रहेगा, जो कुछ नया करने की प्रेरणा देगा। नौकरी पेशा के प्रभाव में वृद्धि होगी। भविष्य के लिए किसी नई योजना में निवेश करने के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ होने से काम में सफलता मिलेगी। पार्टनर से झगड़ने से बचें, रिश्ते में दरार आ सकती है। इसलिए सावधान रहें।