Let’s travel together.

पूर्व पार्षद की मांग पर नगर परिषद प्रशासन ने प्याऊ सहित पशु पक्षियों को पानी की व्यवस्था जुटाई

0 532

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची नगर परिषद प्रशासन ने पूर्व पार्षद की मांग पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्याऊ तथा पशुओं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की 

जानकारी के अनुसार नगर के पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने नगर में आने वाले लोगों को कहीं कोई पानी की व्यवस्था नहीं थी जिससे लोगों को पानी के लिए यहां वहां भटकने पर मजबूर होना पड़ता था ।ऐसी भयावह गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकने पर मजबूर रहते थे साथ ही नगर में विचरण करने वाले पशुओं को भी पीने के पानी की कही कोई व्यवस्था नहीं होने से वह भी परेशान रहते थे इन दिनों नगर के नाली नालों का भी पानी पूरी तरह सूख चुका है तथा इस गर्मी में नगर में चहकने वाले पक्षियों को भी पानी की तलाश में यहां वहां उड़ान भरना पड़ती थी परन्तु पानी की कमी तथा कहीं कोई व्यवस्था न होने से परेशानी उठाते हैं इसी समस्या को देखते हुए नगर के पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने विगत दिनों सीएमओ हरीश सोनी से चर्चा कर एक ज्ञापन सौंपा था इस ज्ञापन में कहा गया था कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के साथ बेजुबान जानवरो पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था की जाये । इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ हरीश सोनी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के साथ पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था जुटाई । इस अवसर पर उपस्थित जानेमाने समाज सेवी पप्पू रेवाराम उपयंत्री अचल शिवहरे संपत्ति अधिकारी रघुनंदन प्रसाद शर्मा सहायक संपत्ति अधिकारी राजीव श्रीवास्तव बिहारी सेन वीरेंद्र अहिरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर नगर के काछीकानाखेडा में मुख्य मार्ग पर ठंडे पानी की प्याऊ तथा पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की इसके साथ ही नगर के हेडगेवार कालोनी मुख्य चोराहे तथा स्तूप मार्ग सहित हा से स्कूल गुलगांव चोराहा सहित अन्य क्षेत्रों में व्यवस्था की गई है इनमें लोगों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ वह पशुओं के लिए जगह जगह पानी की व्यवस्था के साथ नगर के पेड़ पौधों पर सकोरे टांगें गये साथ ही पशु पक्षियों के लिए दाना पानी भी जुटाया गया ।साथ ही सीएमओ श्री सोनी ने बताया कि हमने तो यह व्यवस्था जुटाई ही है नगर वासियों से भी अनुरोध कर रहे हैं कि पशु पक्षियों के लिए भी अपने घरों के आसपास दाने पानी की व्यवस्था जुटाने में सहयोग करें जिससे मूकबधिर पशु पक्षियों को भी दानापानी मिल सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811