Let’s travel together.

आकर्षण का केंद्र बनी मां दुर्गा की झांकी, संकट मोचन हनुमान बने सारथी

0 323

-मां जगत जगदंबा की प्रतिमा देखने के लिए श्रद्धालुओं को लग रहा है तांता

 तारकेश्वर शर्मा गुना

नवरात्रि में देश में बैठी जगह-जगह मां दुर्गा की झांकियां। वही देश में भक्तिमय माहौल भी देखा जा रहा है।
मध्य प्रदेश के गुना जिले के कुंभराज तहसील चाचौड़ा विधानसभा में बैठी मां दुर्गा की प्रतिमा चर्चा के विषय के साथ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
आपको बता दें गायत्री कॉलोनी वार्ड नंबर 5 कुंभराज में बैठी मां दुर्गा की प्रतिमा 10 फीट ऊंची 14 फीट चौड़ी है जो की रथ पर विराजमान है वही रथ के मां जगदंबा के सारथी बने वीर बजरंगबली रथ चला रहे हैं।
मां जगदंबा की सुंदरता और मुस्कुराहट ने श्रद्धालुओं का दिल जीता हुआ है, इसी से यह मां की प्रतिमा गुना जिले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह प्रतिमा कुंभराज कन्या शाला वार्ड क्रमांक 5 गायत्री कॉलोनी स्कूल के गेट के सामने है।जिसे देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगणों का तांता लग रहा है।
मां गायत्री सेवा समिति द्वारा बताया की हर वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की जाती है लेकिन इस बार संकट मोचन हनुमान जी महाराज के सारथी बने मां दुर्गा की प्रतिमा पहली बार विराजमान की है । मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए मध्य प्रदेश से भक्तों का आना लगा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811