Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान गरीबों को, वंचितों को विकास की धारा से जोड़ने का अभियान है- जल संसाधन मंत्री

0 78

- Advertisement -

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत मुड़ियाखेड़ा में शिविर आयोजित

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत सांची जनपद के ग्राम मुड़ियाखेड़ा में आयोजित शिविर का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जल संसाधन एवं मत्स्य विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। जल संसाधन मंत्री ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ किया गया जन सेवा अभियान, जनकल्याण का अभियान है। इस अभियान के तहत सरकार की योजनाओं के लाभ से छूटे हुए लोगों को चिन्हित करके उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं, किसानों, युवाओं, वृद्धजनों समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाओं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने से शेष रह गए लोगों को परेशान ना होना पड़े, इसके लिए इन शिविरों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर योजनाओं का लाभ दिया जाए


जल संसाधन मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को परेशानी ना हो। इसी प्रकार सरकार द्वारा जरूरतमंदों को पीडीएस दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। उन्होंने मंच से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कोई भी जरूरतमंद खाद्यान्न से वंचित ना रहे। शिविरों में जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न पर्ची वितरित की जाए। वृद्धजनों को, माताओं को, बहनों को, दिव्यांगजनों को घर पर जाकर पात्रतानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जाए। किसानों को, लोगों को तहसीलों के चक्कर ना काटना पड़े। सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण आदि प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण कराएं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों और वार्डो में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभी तक जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 42 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिन पर कार्यवाही करते हुए नियमानुसार निराकरण किया जाएगा तथा पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से लाभ से छूटेगा नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा घर-घर जाकर लोगों को चिन्हित किया गया और आवेदन लिए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। क्षेत्र में कोई भी गरीब योजनाओं के लाभ से छूटेगा नहीं। विकास के जो काम रह गए थे, उन्हें प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। जिन गांव में सड़कें नहीं थी, उन्हें सड़कों से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा आंगनवाड़ी, स्कूल भी बनाए जा रहे हैं। गांव-गांव में स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सभी में स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नई-नई मशीनें और उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 25 गांवों की नलजल योजना बनाई जा रही है जिसमें हलाली डेम से गॉव में पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि कई बार छोटे-छोटे कामों के लिए, योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को भटकना पड़ता है परेशान होना पड़ता था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों की इस पीड़ा को समझा और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शुरू किया। जिससे कि सभी लोगों को पात्रता अनुसार योजना का लाभ गांव में ही, वार्ड में ही मिल सके। अभियान के माध्यम से सरकार की 32 योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर और नगरों में वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। चाहे आयुष्मान कार्ड हो, पेंशन योजनाएं हो, पीएम आवास हो, किसान कल्याण योजना, खाद्यान्न वितरण हो, लाड़ली लक्ष्मी योजना की बात हो। जो जरूरतमंद योजनाओं के लाभ से छूट गए हैं उन्हें योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया।


शिविर में कलेक्टर अरविंद दुबे ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी नगरों और ग्राम पंचायतों में यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभी तक सम्पूर्ण जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 42 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा नगरीय क्षेत्रों में 9 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत स्तर से लेकर तहसील, अनुभाग और जिला स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 17 सितम्बर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत सम्पूर्ण जिले में पौधरोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम, लाड़ली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम, अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावासों का निरीक्षण कर अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

शिविर में लगाए गए स्टॉलों का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, जल संसाधन एवं मत्स्य विभाग मंत्री सिलावट तथा उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा मुड़ियाखेड़ा में आयोजित शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर अब तक प्राप्त हुए आवेदनों तथा निराकरण हेतु आगामी कार्यवाही की जानकारी ली। शिविर में सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ एलके खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम गुलगांव में कलेक्टर के निर्देश की की आबकारी पुलिस ने की कार्रवाई,अवैध शराब को किया जप्त     |     66 बुजुर्गों को कामाख्या शक्ति पीठ असम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के लिए हारफ़ूलों से स्वागत कर किया रवाना     |     एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला:उज्जैन में नाबालिग से गैंगरेप की घटना पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सां     |     खेलो एम पी यूथ गेम्स की मशाल रैली सम्पन्न     |     गांव में शराब बंद करने वनगवा की महिलाओं ने सड़क पर आकर जताया विरोध     |     स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर चौधरी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया प्रबुद्ध जन नागरिकों का शाल श्रीफल के साथ सम्मान     |     पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व पहुंचे राहुल गांधी की सभा में 5000 से अधिक कार्यकर्ता     |     दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों की मदद के लिए आगे आया एसबीआई     |     सवारियां मना करती रहीं लेकिन शराब के नशे मेें धुत्त ड्रायवर ने पलटा दिया ऑटो, पांच घायल     |     TODAY:: राशिफल रविवार 01 अक्टूबर 2023     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811