Let’s travel together.

‘‘मैं हूॅ अभिमन्यु‘‘ अभियान के तहत जागरूकता  कार्यक्रम

0 172

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

महिलाओं और बालिकाओं के विरूद्ध अपराधों को रोकने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण देने चलाया जा रहा है मैं हूॅ अभिमन्यु अभियान, पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध लगातार हो रहे अपराधों व घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से “मैं हूं अभिमन्यु“ अभियान शुरू किया गया है। अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। सभी में महिलाओं, बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना हो, इसी उद्देश्य से आज बच्चों के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की गई है। बचपन से ही बच्चों के मन में महिलाओं के प्रति, बालिकाओं के प्रति आदर-सम्मान की भावनाएं आएगीं तो आने वाले समय में निश्चित रूप से अच्छे नागरिक बनेंगे। महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्सर नशे की लत, दहेज प्रथा और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी खतरनाक प्रथाओं के चलते होते हैं, जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को भी बढ़ावा देते हैं। इसलिए यह पहल अभद्रता, असंवेदनशीलता और लिंग भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जागरूक करेगी। “मैं हूं अभिमन्यु“ के माध्यम से इन बुराइयों को समाप्त कर एक ऐसे समाज को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है, जहाँ महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार हो।
इसका मुख्य उद्देश्य बालकों में आदर्श की भावना महिला और बालिकाओं के प्रति पैदा करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वीर बालक अभिमन्यु ने महाभारत में चक्रव्यूह को भेद दिया था। उसी प्रकार बच्चे अच्छे संस्कार पाकर महिला और बालिकाओं के प्रति कुरीतियों का जो चक्रव्यूह समाज को घेरे हुए है, उसे तोड़ेंगे। इससे समाज में अच्छा वातावरण बनेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आगे और भी कई गतिविधियां आयोजित की जाएगीं।

अभियान के तहत महिलाओं से संबंधित एक्ट/ अधिनियम व नवीन कानूनों पर सब इंस्पेक्टर कविता यादव एवं नीतू चंदेल आरक्षक द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं आयोजन में महिला सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी आविदा वी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा, सरिता रघुवंशी, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाऐं उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811