देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन
संची में वार्ड नं 10 से माता मंदिर से पूजा अर्चना के साथ चुनरी यात्रा का शुभारंभ हुआ।नवदुर्गा का पावन पर्व शुरू होते ही नगर का वातावरण धर्म मय हो गया । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवदुर्गा के पावन पर्व पर नगर मे लगभग 5 किलो मीटर लंबी चुनरी यात्रा का ग्राम मांची मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ इस चुनरी यात्रा में भारी जन सैलाब क्षेत्र भर से उमड पड़ा ।मांची से शुरू हुई यात्रा कुआं गांव काछीकानाखेडा हेडगेवार कालोनी बसस्टेंड परिसर शिवमन्दिर चौराहे से होते हुए आमबाग महामाया मंदिर होती हुई बावड़ी माता मंदिर पहुंची । इस यात्रा का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया तथा फूलों की वर्षा की गई ।

नप सीएमओ अशोक बर्मा सांसद प्रतिनिधि रघुबीर चौहान विधायक प्रतिनिधि संजीत वर्मा नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत पार्षद अमित जोशी शुभम तोमर बंटी मेहरा के साथ नगर परिषद के समस्त स्टाफ ने मुख्य चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वही बस स्टैंड पर सैतान सिंग लोधी अमृत नरबारे ने यात्रा का भब्य स्वागत किया वार्ड न 01 में कमल किशोर पटेल बृजकिशोर पटेल सनी पटेल ने यात्रा में शामिल लोगों को पानी पाउज फलहार बांटते हुए स्वागत किया जैसे जैसे यात्रा आगे बढती गई भक्तों के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी रहा तथा बावड़ी मंदिर पर प्रसादी फलहार वितरण कार्यक्रम के साथ समापन हुआ ।