Let’s travel together.

रेत माफियाओं में मचा हड़कंप एसडीएम,खनिज विभाग ने पकड़ी रेत से भरी 04 ट्रैक्टर ट्राली

0 304

यशवन्त सराठे बरेली  रायसेन

नर्मदा नदी के की रेत खदानों पर रेत माफियाओं ने इस कदर अपना जाल बिछा रखा है कि शासन-प्रशासन भी इन माफियाओं से परेशान हो उठे हैं ।अभी कुछ दिन पहले केतोघान के घाट से एसडीएम संतोष मुद्गल ने अपने दल वल के साथ रेत माफियाओं की धरपकड़ की थी ।

विगत दिनों मीडिया में सतरावन नर्मदा नदी से ट्रैक्टर ट्राली द्वारा रेत की  खबरें मीडिया पर आने के बाद  कलेक्टर अरबिंद दुबे ने स्थानीय प्रशासन और  खनिज विभाग को सख्त निर्देश देते हुए रेत चोरी पर रोकने का आदेश दिया उसी आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की टीम द्वारा अबैध रेत परिवहन करते 4 ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर कार्यवाही की गई है। एसडीएम संतोष मुदगल औरटीम द्वारा 3 ट्रेक्टर ट्रॉलियों को बरेली तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अबैध रेत परिवहन करते बम्होरी में पकड़ा गया ।

खनिज सहायक निरीक्षक सुमित गुप्ता ने बताया कि जिले भर में अबैध रेत परिवहन की शिकायतें प्रति दिन आ रही हैं जिसको लेकर जिला कलेक्टर अरबिंद दुबे के सख्त निर्देशन में प्रति दिन सर्चिंग अभियान में हमारी टीम निकलती है आज सर्चिंग के दौरान एक ट्रेक्टर को बम्होरी तथा तीन ट्रेक्टर ट्रॉलियों के बरेली के समीप अबैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया यह सभी ट्रेक्टर ट्रॉली बरेली तथा उदयपुरा के समीप की रेत खदानों से चोरी छुपे रेत का अबैध उत्खनन परिवहन करते आ रहे हैं जिन्हें आज पकड़ कर उक्त थानों की अभिरक्षा में सौंपा गया।इस मोके पर सहयक खनिज अधिकारी सुमित गुप्ता खनिज निरीक्षक श्रीमती अर्चना ताम्रकार भी मौजूद थे।


अलीगंज ,सतरावन के घाट से प्रतिदिन ट्रेक्टर ट्राली से रेत का अवैध परिवहन हो रहा है ।फिलहाल एसडीएम संतोष मुद्गल  ने इन माफियाओं के ऊपर अब शिकंजा कसा है जैसें ही रेत के अवैध उत्खनन की खबर मिलती है तत्काल एक्शन लेने में देर नहीं करते अभी हाल ही में अलीगंज घाट पर हो रहे रेत के भरे जाने की सूचना मिलते ही एसडीएम संतोष मुद्गल  ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर कार्यवाही की।

रेत माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हो गये है कि रेत के अवैध उत्खनन करने की बात का भय तो नहीं है मजे की बात यह है कि बरेली थाने में रेत से भरी जब्त ट्राली पर साफ लिखा हुआ है किरार पटेल रेत माफिया इसे सरासर ठोक वजाकर रंगदारीही कहा जायेगा। चोरी ओर सीना जोरी ।आखिर कब तक इस तरह इन माफियाओं के चंगुल से नर्मदा नदी का सीना छलनी होने से वचन पायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811