Let’s travel together.

हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार 

0 96

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

सुल्तानगंज पुलिस ने लूट एवं हमले की घटना का  खुलासा किया हे।आरोपी गिरफ्तार, माल मसरूका बरामद ।फरियादी चन्द्रेश यादव पिता रामसिंह यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया खुर्द द्वारा थाना सुल्तानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह बेगमगंज से हम्माली का कार्य कर अपने घर वापस जा रहा था।

बेगमगंज-सुल्तानगंज रोड पर मोदकपुर के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा उसे रोक लिया गया। एक आरोपी द्वारा फरियादी पर छुरी से हमला कर चोट पहुंचाई गई तथा दूसरे आरोपी द्वारा उसका मोबाइल, नगदी 1100/- रुपये एवं मोटर साईकिल लूट ली गई। घटना के पश्चात दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

उक्त रिपोर्ट पर थाना सुल्तानगंज में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में, एसडीओपी सिलवानी श्रीअनिल कुमार मोर्य*ल के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस द्वारा सतत प्रयास, मुखबिर तंत्र से समन्वय के आधार पर दिनांक 29.04.2026 को मामले का सफल खुलासा किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपेश पिता बलराम जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गड़र थाना बंडा जिला सागर एवं एक 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस (कीमती लगभग 15,000/- रुपये), लूटी गई हीरो डीलक्स मोटर साईकिल(कीमती लगभग 90,000/- रुपये), एक मोबाइल फोन(कीमती लगभग 15,000/- रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त लोहे की छुरी(कीमती 400/- रुपये) बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी एवं विधि विरुद्ध बालक को माननीय न्यायालय पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपी दीपेश पिता बलराम जाटव उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गड़र थाना बंडा जिला सागर एवं विधि विरुद्ध बालक(उम्र 17 वर्ष)।उक्त कार्रवाई में थाना सुल्तानगंज थाना प्रभारी उनि श्यामराज सिंह सहित पुलिसकर्मियों की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811