Let’s travel together.

अनंत चतुर्दशी पर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में नगर में निकला गणेश विसर्जन चल समारोह 

0 255

 गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ नम आंखों के साथ हुआ विसर्जन,

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर में गणेश विसर्जन चल समारोह निकाला गया। नगर के पंडालो में विराजे गणपति बप्पा को ढोल-नगाड़ो की थाप पर भाव पूर्ण विदाई दी गई। गणेश उत्सव समितियो के द्वारा नगर में विराजित समस्त गणेश प्रतिमाएं दोपहर के समय अनगढ़ हनुमान मंदिर बंजरग चौराहा पर एकत्रित हुई। यहां से चल समारोह प्रारंभ हुआ। जो कि गांधी चौराहा,समैया मार्केट, आजाद मार्केट, अंबेडकर वार्ड, शनिचरापुरा, हौली चौक, बुधवारा बाजार, मुख्य मार्ग, शिवाजी नगर, तहसील चौराहा होती हुई दशहरा मैदान पहुंचा।

यहां पर समस्स्त गणेश प्रतिमाओ की आरती उतारी गई। प्रतिमाओ का विसर्जन देर रात तक नक्टी नदी पर किया गया। गणपति बप्पा मारियां अगले बरस तूं जल्दी आ के जयकारो से चल समारोह मार्ग गूंजता रहा। चल समारोह में शामिल झिलमिलाती झांकियो को देखने जन सैलाब उमड़ पड़ा नगर के अतिरिक्त ग्रामो से भी बड़ी संख्या में आए श्रद्वालुओं के द्वारा गणेश प्रतिमाओं के दर्शन कर आरती उतारी। नगर में सार्वजनिक स्थानो पर बनाए गए पंडालो में विभिन्न रुपो को प्रदर्शित करती हुई गणेश प्रतिमाओं की स्थापना समिति सदस्यो के द्वारा की गई थी। घर-घर भी भगवान लंबोदर की मन भावन प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। गणेश प्रतिमाओं के समक्ष भजन पूजन आरती आदि अनुष्ठान किए जाते रहे। अनंत चतुर्दशी पर नगर में निकाले गए गणेश विसर्जन चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल हुए। चल समारोह का स्वागत किए जाने को लेकर नगर में अनेको स्थानो पर जनप्रतिनिधियो, समाजसेवियो के द्वारा मंच बनाए गए। जहां से चल समारोह का स्वागत किया जाकर गणेश प्रतिमाओं की आरती उतारी तथा प्रसाद का वितरण किया। चल समारोह में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतो पर भाव विभोर होकर नृत्य कर रहे थे। बहीं व्यायाम शाला के सदस्य कसरती करतवो का प्रदर्षन कर रहे थे। चल समारोह में प्रषासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे, जो कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे रहें ताकि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811