Let’s travel together.

पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा के नाम पर कंपनी ने दोगुना बढ़ा दिया प्रीमियम, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया

0 100

 -अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती श्वेता पंवार को सोपा ज्ञापन

– जनसंपर्क आयुक्त को भेजा गया पत्र
– बढ़ा हुआ प्रीमियम वापस लिया जाए
-पांच लाख रुपये तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क लागू की जाये
रायसेन।मप्र सरकार द्वारा पत्रकारों को सुविधा देना तो दूर उनकी बीमा प्रीमियम राशि को भी बढ़ा रही है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के पत्रकार संगठनों में आक्रोश है। रायसेन में आक्रोशित पत्रकारों इस श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती श्वेता पंवार

ज्ञापन सोपा।जनसंपर्क आयुक्त मध्य प्रदेश को कर बीमा प्रीमियम राशि कम करने और अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि इस वर्ष पत्रकार बीमा योजना की प्रीमियम राशि बढ़ाकर दोगुना कर दी गई है जिसे घटाने तथा अंतिम तारीख बढ़ाने के विषय का एक ज्ञापन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पत्रकारों की बीमा राशि की किश्त भरने की अंतिम तारीख 20 सितंबर है और इस बार पत्रकारों द्वारा जो राशि भरी जाती है उसे राज्य सरकार ने दोगुना कर दिया है। उदाहरण के तौर पर अधिमान्य पत्रकार की 2 लाख रुपये की बीमा राशि की प्रीमियम पिछले वर्ष तक 2900 रुपये थी जिसे इस बार बढ़ाकर 6 हजार रुपया किया गया है। इस सौ प्रतिशत बेतहाशा वृद्धि के विरोध में स्थानीय पत्रकारों ने जनसंपर्क आयुक्त को आवेदन भेजा है एवं तत्काल इस वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की गई है। स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि अंतिम तिथि 20 सितंबर को एक माह के लिए आगे बढ़ाए जाने के साथ ही अधिमान्य पत्रकारों के साथ ही गैर अधिमानय पत्रकारों को भी बीमा प्रीमियम छूट का लाभ दिया जाए ताकि प्रदेश के पत्रकार सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
मध्यप्रदेश सरकार श्रमजीवी पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा योजना वर्ष 2024-25 के लिए बढ़ाई गई प्रीमियम राशि को सहानभूविपूर्वक शून्य करें। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में भी उत्तरप्रदेश की भाजपा शासित योगी सरकार की तर्ज पर पर पांच लाख रुपये तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क लागू किए जाने की घोषणा करें। पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि सून्य करने की मांग का 3 दिवस में निराकरण किया जाए।

ज्ञापन दुए जाने के दौरान जिला मुख्यालय के कै पत्रकार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811