Let’s travel together.

श्री लव कुश जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, ग्राम जनकपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

0 185

– इस मौके पर मुख्य अतिथि, समाज की युवा प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान

उदयपुरा रायसेन ।जिले में प्रति वर्ष की तरह लव कुश जयंती का पर्व बड़े हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और ग्राम-कस्बे स्तर पर भी कुशवाहा समाज संगठनों की ओर से आराध्य देव भगवान लव कुश की जयंती का उत्सव धूमधाम से मन रहा है। इसी कड़ी में बरेली तहसील के ग्राम जनकपुर में 5 सितंबर दिन गुरुवार को श्री लवकुश कुशवाहा नव युवा समिति की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शोभा यात्रा में हुए शामिल
मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा विधानसभा के ग्राम जनकपुर में श्री लवकुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित शोभा यात्रा एवं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित समाजजनों को बधाई दी व संबोधित किया। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि जनकपुर और यहां के लोगों से मेरा विशेष लगाव है। भगवान लवकुश जी का जीवन सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे यही प्रार्थना है।

समित के अध्यक्ष हरनारायण कुशवाहा ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि, समाज की युवा प्रतिभाओं, वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रति वर्ष की तरह बड़े उत्साह के साथ विशाल शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं और बहनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में श्री भगतसिंह कुशवाहा जी (प्रदेश अध्यक्ष महासभा कुशवाहा समाज), ग्राम पंचायत जनकपुर के सरपंच श्री प्रवीण पटैल, जीवन सिंह पटेल, लल्लू लाल कुशवाहा, थानसिंह पटेल, हरलाल पटेल, प्रेमनारायण कुशवाहा रिटायर्ड शिक्षक, अशोक कुमार रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, देवकरण कुशवाहा, धनसिंह कुशवाहा, रेवाराम कुशवाहा, हेमराज सिंह कुशवाहा समेत ग्रामीणजन एवं सामाजिक बंधुजन उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811