Let’s travel together.

नरवर स्वास्थ्य केंद्र में टपकते पानी के बीच भर्ती प्रसूताएं, विधायक ने जताई नाराजगी

0 89

– टपकती पानी में नवजातों को बचाने के लिए हो रहीं परेशान

– स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच जिले के नरवर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इस नरवर स्वास्थ्य केंद्र के छत से पानी टपक रहा है। इस टपकते पानी के बीच बीच अस्पताल में प्रसूताएं भर्ती हैं। पूरे केंद्र में अव्यवस्था का माहौल है। बरसते पानी में यहां प्रसूताएं और अन्य मरीज भगवान भरोसे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। विधायक के संज्ञान में यह वीडियो आया तो उन्होंने अपनी टीम भेज कर नरवर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ अधिकारियों से आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए । इसके अलावा विधायक कैलाश कुशवाह ने बताया कि वह इस मामले में कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात करेंगे जिससे यहां की व्यवस्थाओ में सुधार हो।

टपकते पानी के बीच प्रसूताएं अपने नवजात बच्चों को लेकर भर्ती –

नरवर स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूती वार्ड में पानी टपक रहा है। इस टपकते हुए पानी के बीच प्रसूताएं अपने नवजात बच्चों को लेकर भर्ती हैं। इस प्रसूती वार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल-

नरवर स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूती वार्ड की छत बेहद जर्जर हालत में है। हालात यह हैं कि पूरी छत में जगह-जगह से पानी टपक रहा है। ऐसे में प्रसूताएं पानी से बचने के लिए पलंगों को इधर से उधर करती हुई घूम रही हैं, परंतु इसके बावजूद वह खुद को पानी की चपेट में आने से नहीं बचा पा रही हैं। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन से इस संबंध में गुहार लगाई परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों ने प्रसूती वार्ड का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में जब सीबीएमओ नरवर को फोन लगाया तो उन्होंने काल अटेंड नहीं किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811