Let’s travel together.

नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस के अंदर एक महिला के साथ कर्मचारियों ने अश्लील हरकत की,वीडियो आया सामने

0 149

नई दिल्ली। नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस के अंदर एक महिला के साथ कर्मचारियों ने अश्लील हरकत की, इसका वीडियो  सामने आने के बाद सीएमओ ऑफिस ने एफआईआर दर्ज करवाई है और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत पोस्टमार्टम हाउस के अश्लील वीडियो प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए सीएमओ कार्यालय से शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस टीमों का गठन कर इस प्रकरण में शामिल तीन आरोपियों भानू प्रताप, शेर सिंह और परवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में स्ट्रेचर पर रखे शव के सामने महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पोस्टमार्टम हाउस का सफाईकर्मी अश्लील हरकत करता रिकॉर्ड हो गया।

सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में एक व्यक्ति वीडियो बनाते हुए चाय की दुकान से पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर वाले कक्ष में पहुंचता है। वहां एक सफाईकर्मी महिला के साथ मौजूद है। कुछ देर बाद जब वह दोबारा डीप फ्रीजर वाले कक्ष में जाता है तो सफाईकर्मी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलता है। वह महिला के साथ जोर जबरदस्ती करता दिखाई दे रहा है। वहां स्ट्रेचर पर एक शव भी रखा है। महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद सफाईकर्मी पहले दनकौर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था। इस वर्ष जून में पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी लगाई गई थी। वीडियो में दिख रही महिला बाहरी है। पोस्टमार्टम हाउस में कोई भी महिला कर्मचारी काम नहीं करती है। यहां प्रतिदिन पांच से सात शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |     मोहर्रम पर गढ़ी और गैरतगंज में अकीदत का सैलाब, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजे नगर     |     सेमरी बांध नहर में अधिग्रहित भूमि में किसानों की बड़ी जीत     |     नाजिया इलाही के विरुद्ध जमियत उलेमा और मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने सौंपा ज्ञापन      |     यात्री बस अनियंत्रित हुई गंभीर हादसा टला, सड़क निर्माण कंपनी की लेट लतीफी से हादसे बड़े      |     अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस पर सीहोर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन     |     अशोकनगर में सनसनी: कार में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप     |     मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811