Let’s travel together.

शराब पीकर ट्रक चला रहा था ड्राइवर,पुलिस ने ट्रक जप्त कर मामला किया दर्ज

0 117

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है इससे भी सबक न लेकर वाहन चालक शराब पीकर वाहन चला रहे हैं।
ऐसे ही ममला भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित कुलहड़िया पर देखने को मिला है। एक ट्रक ड्राइवर शराब की नशे में ट्रक को लहराते हुए रोड पर जा रहा था ट्रक कभी रोड के बीचों-बीच चलता तो कभी रोड से नीचे उतर जाता। ट्रक ड्राइवर ने एक कार को भी बाल बाल बचा दिया। कार चालक ने अपनी कार को रोड से नीचे उतार दिया था इसलिए कार चालक बच गया। इस प्रकार ट्रैक चलते देखकर ग्रामीणों ने दीवानगंज पुलिस को सूचना दी। दीवानगंज पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर देखा तो वह शराब के नशे में हिल डुल रहा था इस पर दीवानगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर दीपक अहिरवार पिता भरोसे लाल अहिरवार निवासी भोपाल और ट्रक क्रमांक एमपी 04 सीबी 4571 के विरुद्ध 185 के तेज धारा 207 का मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर का मेडिकल कराया गया तो ट्रक ड्राइवर शराब पिए हुए पाया गया इस पर दीवानगंज पुलिस ने मोटर व्हीकल 185 धारा 207 का मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर दीवानगंज चौकी में खड़ा करवा लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811